आईसीएमआर के महानिदेशक और सीएसआईआर-एनआईएसपीआर की निदेशक ने विज्ञान प्रगति और विज्ञान रिपोर्टर पत्रिकाओं के स्वास्थ्य विशेषांकों का लोकार्पण किया।
|
😊 Please Share This News 😊
|

विज्ञान प्रगति पत्रिका के स्वास्थ्य विशेषांक का लोकार्पण इस अवसर पर सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर की निदेशक प्रो.रंजना अग्रवाल ने कहा कि सीएसआईआर की ये दोनों पत्रिकाएं सात दशकों की विरासत को आगे बढ़ाती हैं और प्रामाणिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ज्ञान के प्रसार के माध्यम से समाज में वैज्ञानिक सोच पैदा करने में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही हैं। विशेषांकों में मानसिक स्वास्थ्य, महामारी विज्ञान, जीवन शैली संबंधी रोग, मातृ और मौखिक स्वास्थ्य, बाल विवाह के स्वास्थ्य परिणामों जैसे कई स्वास्थ्य संबंधी लेख शामिल किए गए हैं। इन विषयों के लेखक आईसीएमआर प्रयोगशालाओं के कार्यरत वैज्ञानिक हैं, जो 16 नवंबर, 2022 को सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर में आयोजित कार्यशाला में एक साथ आए थे और यह उस कार्यशाला का एक ठोस परिणाम है।

साइंस रिपोर्टर पत्रिका का लोकार्पण
कार्यक्रम में साइंस रिपोर्टर के संपादक श्री हसन जावेद खान और विज्ञान प्रगति के संपादक डॉ. मनीष मोहन गोरे ने भी अपने विचार साझा किए। डीएचआर के वरिष्ठ वित्तीय सलाहकार डॉ. राजीव, आरएमआरसी, गोरखपुर के निदेशक डॉ रजनी कांत, आईसीएमआर में विभागों के प्रमुख, आईसीएमआर के वैज्ञानिक डॉ. एन्ना डोगरा, सीएसआईआर-एनआईएसपीआर की वरिष्ठ वैज्ञानिक सुश्री सोनाली नागर और विज्ञान प्रगति की सहायक संपादक सुश्री शुभदा कपिल, विज्ञान पत्रकार श्री पल्लव बागला भी शामिल हुए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
