नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अम्बेडकर जयंती पर आयोजित हुई विशाल स्वाभिमान रैली । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

अम्बेडकर जयंती पर आयोजित हुई विशाल स्वाभिमान रैली ।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल।डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान विशाल स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया।  अंबेडकर जयंती को लेकर स्थानीय नीलकंठ महादेव मंदिर के सामने भारी संख्या में लोग जुट गए।स्वाभिमान रैली नीलकंठ महादेव मंदिर से रवाना होते हुए दासपा रोड, मेघवालों की बस्ती, भादरडा चुंगी नाका, जगजीवनराम कॉलोनी, जटियो का मोहल्ला, हाई स्कूल रोड होते हुए महावीर चौराहे पर पहुंची। महावीर चौराहे पर पहुंचने के दौरान रैली का स्वागत किया गया।

 

इसके बाद रेलवे स्टेशन रोड होते हुए अंबेडकर सर्कल पहुंची। जहां पर अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात रामसीन रोड होते हुए मेघवाल समाज छात्रावास में पहुंचकर रैली विसर्जित हुई।विचार गोष्ठी का हुआ आयोजनस्थानीय मेघवाल समाज छात्रावास में अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।

बी एल सुखाड़िया ने कहा कि बाबा साहब ने समाज में मजदूरों और महिलाओं के अधिकारों की भी वकालत की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करते रहना चाहिए ।

हरचंद बॉस ने कहा कि देश के लिए बाबा साहब का योगदान अविस्मरणीय है। इस दौरान कालूराम दादलियान, कपूरचंद जीनगर, ललित जीनगर, प्रेम प्रकाश जीनगर, नारायण जीनगर, शान्तिलाल जीनगर, ओटाराम मेघवाल सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!