नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्र ने बाबा साहेब डॉ. बी. आर. अंबेडकर को उनकी 133वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राष्ट्र ने बाबा साहेब डॉ. बी. आर. अंबेडकर को उनकी 133वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

😊 Please Share This News 😊
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्र की तरफ से भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बी. आर. अंबेडकर को उनकी 133वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने आज सुबह दिल्ली में संसद भवन परिसर के संसद भवन लॉन में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को उनकी जयंती पर नमन किया है। उन्होंने कहा कि “समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। जय भीम!”
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने भी भारतीय संविधान के जनक डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों और गणमान्य नेताओं ने भी डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस समारोह का आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने किया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!