नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , परशुराम जन्मोत्सव पर होंगे विविध कार्यक्रम। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

परशुराम जन्मोत्सव पर होंगे विविध कार्यक्रम।

😊 Please Share This News 😊

जिला विप्र फाउंडेशन द्वारा 22 अप्रेल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम  मनाया जायेगा ।             इस हेतु लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं, जो स्थानीय नीम गोरिया क्षेत्रपाल मंदिर परिसर में प्रात 9 बजे परशुराम भगवान की पूजा अर्चना, महाप्रसाद, महाआरती तथा उनकी प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन होगा l इस दौरान विशाल रक्त दान शिविर भी उक्त परिसर में मरुधरा बल्ड बैक के संयुक्त तत्वावधान में रविशंकर दवे के नेतृत्व में आयोजन रहेगा । विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री दिनेश दवे ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर यह जन्मोत्सव कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा । विप्र फाउंडेशन का 14 वां स्थापना दिवस निमित्त इस हेतु प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर भी रक्तदान शिविर का आयोजन भी अपेक्षित हैं । सभी जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारिओं-सदस्य भी अपने अपने ब्लाक स्तर पर बैठक रखकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम की योजना को अंतिम रूप दे । प्रत्येक ब्लॉक केंद्र पर ब्राह्मण समाज के परिवारों तक ससम्मान कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र – पीले चावल के साथ टीम बनाकर घर घर पहुंचे, साथ ही आग्रह करें कि अधिकाधिक संख्या में बन्धु -भगिनी कार्यक्रम में भाग लेवे व भगवान परशुराम का पूजन करें । भगवान परशुराम जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए संगठनात्मक दृष्टि से विप्र फाउंडेशन की जानकारी दी जाएं। ब्लॉक में रक्तदान शिविर भी आयोजित करना है, इस पुनीत कार्य की भी वृहद स्तर पर आजकल में ही योजना बनायेंगे तो ही कार्यक्रम सफल बनाने के लिए आव्हान किया गया l घनश्याम व्यास ज़िला महामंत्री विप्र फाउंडेशन ने भी सभी सहयोगियों एवं साथियों से आग्रह किया है कि वे स्वयं रूचि लेकर अपने प्रयासों से कार्यक्रम को सफल बनावे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!