केंद्रीय लोकपाल सदस्य जैन पावापुरी तीर्थ व गोशाला को देख हुए अभिभूत ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

पावापुरी। केन्द्रीय लोकपाल सदस्य दिनेशकुमार जैन ने पावापुरी तीर्थ जीव मैत्री धाम में पहुंच कर तीर्थ पर भगवान पार्श्वनाथ व महावीर स्वामी जिनालय के दर्शन किये । मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि उन्होंने गोशाला में गो पूजन किया, अस्पताल में भर्ती गोवंश के इलाज की व्यवस्थाओं को देखा व गोवंश को पोष्टिक लड्डू खिलाये । कामधेनु व नंदी के दर्शन किये । के पी संघवी आर्ट गैलरी में लगे चित्रकारी को देखा और पावापुरी पर बनी फिल्म को देखकर उसका इतिहास जाना । पावापुरी ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी महावीर जैन ने उनका साफा पहनाकर स्वागत किया और पूरे परिसर के बारे में विस्तार से जानकारी कराई । उन्होंने अपने विजिट नॉट में लिखा कि मैने पहली बार गोशाला स्वरूप का प्रकल्प को देखा व समझा । इस प्रकल्प द्वारा यहां पर जैन सिद्धांतों का सही अर्थों में आचरण व कार्यान्वयन हो रहा है । मंदिर का प्रांगण, आर्ट गैलरी, गोशाला, आवास व्यवस्था के साथ साथ साफ सफाई भी अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि यहां आने से मन प्रसन्न हो गया । इसका सफल संचालन व निर्माण के लिए के पी संघवी परिवार का जो योगदान व समर्पण है, वो वास्तव में सराहनीय व अनुमोदनीय है । जैन महाराष्ट्र के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने पर भारत सरकार ने उनको भारत के लोकपाल में सदस्य मनोनीत किया गया । पावापुरी से भेरू तारक धाम होते हुए वो जीरावला पहुंचे वहां दर्शन के बाद आबूरोड़ से दिल्ली लौटेंगे। वे दिल्ली से आबूरोड़ पहुचे ओर वहां से माउंट आबू पहुंचे थे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
