नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ईद के मौके पर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद, अमन-चैन की मांगी दुआ । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

ईद के मौके पर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद, अमन-चैन की मांगी दुआ ।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल । ईद के मुबारक मौके पर मुस्लिम समाज में खुशियों का आलम देखने को मिला। ईदगाहों में सवेरे नमाज के वक्त ईद की रौनक और खुशी हर चेहरे पर साफ झलक रही थी। लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और अमन चैन की दुआ मांगी। साथ ही छोटे बच्चों और जरुरतमंदों को ईदी दी। मुस्लिम घरों में सवेरे से ही मेहमानों का आना जाना लगा रहा। इससे पहले सवेरे ईदगाह में हुई नमाज में पूरे समाज ने एक साथ सामूहिक नमाज अदा की। जिसमें मौलाना कमालुद्दीन ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद ईदगाह में विभिन्न संगठनों के लोगों ने मुस्लिम भाइयों के गले लगकर मुबारकबाद दी। इसी तरह शहर की अन्य ईदगाहों व मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई।नेकी पर चले हर मुसलमान : मौलाना इस मौके पर मौलाना कमालुद्दीन ने कहा कि मुसलमान का काम नेकी करना और भाईचारे के साथ रहना है। हमें दूसरों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए।                              एक मुसलमान को अपने धर्म की तालीम पर चलना चाहिए।घर में बनी मीठी सेवइयां, बच्चों को मिली ईदी  रमजान महीने की शुरुआत से ही मुस्लिम समाज के घरों में ईद का बेसब्री से इंतजार शुरू हो जाता है। यह पूरा महीना खुदा की इबादत में बीतता है। रमजान की समाप्ति पर ईद मनाई जाती है। इसके लिए सप्ताह भर पहले ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। शनिवार को ईद के मौके पर मुस्लिम घरों में खुशियों की बहार आई हुई थी। घरों में नाते-रिश्तेदारों को दावतें देने की तैयारियां चलती रही। इसके बाद दिनभर दावतों और मुबारकबाद का दौर चला। ईद की ये दावते 2-3 दिन तक चलेंगी। उधर बड़ों ने बच्चों को उनकी पसंद की ईदी दी तो छोटों ने बड़ों से दुआएं ली।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!