जिले के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के आईटी यूनियन जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई एवं आईटी यूनियन के समस्त सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालौर। जिले के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के आईटी यूनियन जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई एवं आईटी यूनियन के समस्त सदस्यों द्वारा जिला कलेक्टर एवं संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग जालौर को अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री राजस्थान सर कार के नाम ज्ञापन सौंपा गया आईटी यूनियन जिला अध्यक्ष ने बताया कि राजस्थान के आईटी कर्मचारी सदस्य राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर लाने में अपना पूर्ण योगदान देते हुए आए हैं जिसके फलस्वरूप राजस्थान सरकार को समय-समय पर विभिन्न प्रकार के अवार्ड आईटी के क्षेत्र में मिलते रहे हैं ।
इसके उपरांत भी राजस्थान सरकार द्वारा आईटी कर्मचारियों के मांगों की विगत कई वर्षों से अनदेखी की जा रही हैं जिला अध्यक्ष ने बताया कि गत 30 सितंबर 2021 को हुए विभागीय स्तर पर समझौते, विभागीय स्तर पर हुई वार्ताओं अतिरिक्त मुख्य सचिव ,वित्त एवं सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के स्तर पर हुई वार्ताओं में संघ को केवल आश्वासन ही प्राप्त हुआ है इन सभी बेनतीजा वार्ताओं के परिणाम स्वरुप राजस्थान अधिनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ इस प्रकार के कदम उठाने हेतु बाध्य हैं
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
