भारत ने राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है: अक्टूबर 2022 में लॉन्च होने के बाद से टेली-मानस हेल्पलाइन पर एक लाख से अधिक कॉल प्राप्त हुई हैं।
|
😊 Please Share This News 😊
|

कोविड महामारी को देखते हुए एक डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य नेटवर्क की तत्काल आवश्यकता महसूस की गई और जिसका उद्देश्य देश के सबसे दूर-दराज हिस्से में भी मानसिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को चौबिसों घंटे उपलब्ध कराना है। ये सेवाएं सभी व्यक्तियों के लिए टोल फ्री नंबर 14416/1800-89-14416 के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध हो रही हैं।राष्ट्रव्यापी सेवा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की एक पहल है जिसमें अपने कार्य के पहले 6 महीने सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं, वर्तमान में 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 38 से अधिक टेली मानस सेल कार्य कर रहे हैंऔर 20 से अधिक भाषाओं में मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं तथा 1600 से अधिक प्रशिक्षित परामर्शदाता पहली पंक्ति की सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। अभी तक टेली मानस पर प्राप्त होने वाली अधिकांश कॉल उदास मन, तनाव से संबंधित कॉल, परीक्षा से संबंधित चिंता, घरेलू गड़बड़ी और नींद न आने की समस्या से संबंधित होती है।टेली मानस पहल, जिसकी घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने केंद्रीय बजट 2022-23 में देश में मानसिक स्वास्थ्य संकट को स्वीकार करते हुए की थी। यह कॉल करने वालों की गोपनीयता को बनाए रखते हुए मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों के लिए मदद के इच्छुक लोगों के लिए एक अनूठी पहल है। इस प्रकार यह पहल मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों से घिरे लोगों की परेशानियों को कम कर रही है।
भारत का राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम क्षमता निर्माण पहल के माध्यम से राष्ट्र के मानसिक स्वास्थ्य कार्यबल के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करता है। इसके साथ-साथ यह सुनिश्चित करता है कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं हर घर और हर व्यक्ति तक नि:शुल्क पहुंच सकें और समाज के सबसे कमजोर, वंचित और अंजान तबके को लक्षित कर सकें। इन 6 महीने में टेली मानस एक लाख के आंकड़ों को पार कर गया है और इसने पूरे भारत में एक मजबूत डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य नेटवर्क का निर्माण करने के अंतिम लक्ष्य को हासिल करने की में एक नया मोड़ लिया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
