ऑपरेशन कावेरी- सूडान से अब तक स्वदेश आए 1,191 यात्रियों में से 117 यात्रियों को वर्तमान में नि:शुल्क क्वारंटीन किया गया है, क्योंकि उन्हें येलो फीवर का टीका नहीं लगा हुआ था।
|
😊 Please Share This News 😊
|


सूडान से भारत आने वाले यात्रियों का पहला जत्था 360 यात्रियोंके साथ दिल्ली पहुंचा था, जिनमें से किसी भी यात्री को क्वारंटीनकी आवश्यकता नहीं थी। इसके बाद 26 अप्रैल को दूसरी उड़ानभारत आई थी, जो 240 यात्रियों को लेकर मुंबई पहुंची, इनमें से 14 लोगों को क्वारंटीन किया गया था, जबकि दो लोगों को उनकेटीकाकरण प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद घर भेज दिया गया था।शेष 12 लोग आज शाम तक अपनी क्वारंटीन अवधि पूरी कर लेंगे (क्योंकि वे जेद्दा में भी 4 दिनों के लिए रुके हुए थे)। तीसरी फ्लाइटकल दोपहर बेंगलुरु पहुंची थी, जिसमें 360 यात्री सवार थे औरफिर वहां 47 यात्रियों को शुरू में क्वारंटीन किया गया था। 3 व्यक्तियों को आज टीकाकरण के सत्यापन के बाद वापस जानेदिया गया। पांच अन्य यात्रियों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है।सूडान से चौथी उड़ान कल शाम 231 यात्रियों को लेकर दिल्लीपहुंची, जिनमें से 61 को क्वारंटीन किया गया था (एक मुसाफिरको बाद में घर भेज दिया गया)। 35 यात्री दिल्ली एपीएचओ मेंऔर 26 लोग सफदरजंग अस्पताल में क्वारंटीन किये गए हैं।पांचवीं उड़ान के 367 यात्रियों के साथ आज रात दिल्ली पहुंचनेकी संभावना है और 320 लोगों के साथ एक अतिरिक्त उड़ान केकल सुबह 10:30 बजे बेंगलुरु आने की उम्मीद है।
क्वारंटीन किए गए व्यक्तियों की संख्या घटती-बढ़ती या परिवर्तितहोती रहेगी, क्योंकि यह यात्रियों की पासपोर्ट संख्या (ओं) केसत्यापन की स्थिति पर निर्भर करती है।
‘ऑपरेशन कावेरी’ सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षितस्वदेश वापस लाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा शुरू कियागया एक निकासी अभियान है। ऑपरेशन कावेरी को संकटग्रस्तसूडान में त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए 24 अप्रैल, 2023 को शुरूकिया गया था। भारतीयों नागरिकों की सूडान से सुरक्षित निकासीहेतु उचित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के लिए विदेशमंत्रालय, भारतीय वायु सेना और सूडान स्थित भारतीय दूतावाससहित अन्य अधिकारियों की एक टीम नियुक्त की गई है। इसदौरान, भारतीयों नागरिकों को सूडान के अलग-अलग हिस्सों सेराजधानी खार्तूम ले जाया जा रहा है, जहां से उन्हें वापस भारतपहुंचाया जाएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
