नाहर अस्पताल में हुआ मातृ एवं शिशु विभाग का शुभारम्भ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। शहर के नाहर अस्पताल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक अनूठी पहल की है । जिले का पहला एकीकृत मातृ एवं शिशु विभाग नाहर अस्पताल ने शुरू किया । जिसमें गर्भवती महिला की जांचो से लेकर नवजात शिशु के उपचार तक सभी मेडिकल सुविधाएँ इसी नए विभाग में उपलब्ध होंगी । नए विभाग का शुभारम्भ स्थानीय नर्सों ने मातृ एवं शिशु की प्रतिमा का अनावरण कर किया । कार्यक्रम के प्रारंभ में नाहर अस्पताल सी. ई. ओ. डॉ उमेश निचत ने भामाशाह सुखराज नाहर के अस्पताल बनाने के विज़न से की । जिसमें डॉ निचत ने बताया कि यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों की सेवा करने के लिए ही खोला गया है । नाहर अस्पताल में नवीन मातृ एवं शिशु विभाग के खुलने से मेडिकल सेवा के क्षेत्र में नया अध्याय लिखा जायेगा ।
कार्यक्रम में नाहर अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रेखा गरासिया और डॉ शिखासिंह ठाकुर ने अस्पताल के बारे में बहुत सी ज़रूरी जानकारियां दीं । डॉ अनुराग गुप्ता ने भी बताया कि नाहर ब्लड बैंक से गर्भवती महिलाओं को कितना लाभ मिलता है । कार्यक्रम के अंत में नाहर अस्पताल डी. एम. एस. डॉ मुकेश प्रजापति ने जच्चा-बच्चा केयर प्लान के बारे जानकारी देते हुए बताया कि नए जच्चा-बच्चा केयर प्लान में नार्मल डिलीवरी, गर्भवस्था के दौरान निश्चित जांचें और गर्भधारण से लेकर शिशु के एक साल तक सभी डॉक्टर परामर्श सिर्फ 9,999 रूपये में उपलब्ध कराये जायेंगे । पैकेज की घोषणा के बाद वहां उपस्थित सभी नर्सों ने जच्चा-बच्चा केयर प्लान की प्रशंसा की और बताया की इस पैकेज से गर्भवती महिलाओं को बहुत लाभ मिलेगा । नाहर अस्पताल है सर्वश्रेष्ठना हर अस्पताल जिले का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल है । जहाँ सभी मेडिकल सुविधाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं । जैसे मेडिसिन विभाग, सर्जरी विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, बाल एवं शिशु रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, नाक-कान-गला रोग विभाग, दन्त रोग विभाग, कैंसर रोग विभाग, यूरोलॉजी विभाग, ह्रदय रोग विभाग, फिजियोथेरेपी, आहार विभाग, आधुनिक पैथोलॉजी लैब, ऍम. आर. आई, सी. टी. स्कैन, 2 -डी इको, अत्याधुनिक ब्लड बैंक, ऑक्सीजन प्लांट, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित आई. सी. यू. एवं ऍन. आई. सी. यू., वेंटीलेटर, बच्चों के लिए कांच की पेटी, आइसोलेशन वार्ड्स एसीएलएस एवं बीएलसी एम्बुलेंस सहित सभी आधुनिक मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं । पिछले पांच सालों में नाहर अस्पताल में चार लाख से ज्यादा मरीज़ स्वस्थ्य लाभ ले चुके हैं । चार हज़ार से अधिक मरीज़ नाहर ब्लड सेण्टर से ब्लड कंपोनेंट्स इशू करवा कर स्वस्थ्य लाभ ले चुके हैं । डायलासिस के भी 14,000 से अधिक मरीज़ स्वस्थ्य लाभ ले चुके हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
