भाजपा महिला मोर्चा ने पीले चावल देकर दिया न्यौता ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 मई को आबूरोड दौरे को लेकर भाजपा महिला मोर्चा में जबरदस्त उत्साह है। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी ने बताया कि पदाधिकारियों द्वारा आबूरोड सभा में आमंत्रित करने के लिए जिले के गांव पोषाणा, सायला, सियावट, उम्मेदाबाद, आलासन, आसाना सहित जिले के कई स्थानों पर पीले चावल वितरित किए जा रहे हैं । श्रीमती मंजू सोलंकी का कहना है कि हर शुभ काम की शुरुआत पीले चावल बांटकर की जाती है ।
पीले चावल देकर दिया न्यौता देते समय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष प्राची कंवर, जिला मंत्री इंदु, नगर अध्यक्ष पिंकी गहलोत, शिल्पी, करीना,
पूजा सहित कई महिलाओं द्वारा घर घर जाकर पीले चावल बांटकर जनसभा में आने का न्योता दिया जा रहा है
ज्यादा से ज्यादा लोग आबू रोड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा तक पहुंच सके, इस हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
