नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों के काटे चालान एवं वाहनों के लगाए रिफ्लेक्टर।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर नियम विरुद्ध चल रहे वाहनो के चालान काटे गये एवं वाहनो के रिफ्लेक्टर लगाये गये । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे सड़क दुर्घटना के रोकथाम के लिए विशेष अभियान के दौरान रामेश्वरलाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व सीमा चौपड़ा पुलिस उप अधीक्षक के सुपर विजन में स्थानीय पुलिस ने कार्यवाही की । थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत के नेतृत्व में बुधवार को रमेशकुमार परिवहन निरीक्षक मय टीम व महिपालसिंह हेड कांस्टेबल मय टीम के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए वाहनों की चेकिंग की गई । इस अवसर पर सड़क पर चल रहे वाहनों चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई ।
उनमें से नियमों के विरुद्ध पाए जाने वाले वाहनों के चालान बनाए गए । संयुक्त रूप से कार्रवाई के दौरान बाल वाहिनियों की भी चेकिंग की गई । कस्बे में यातायात नियमों की जानकारी के संबंध में पोस्टर बांटे गए एवं यातायात नियम संबंधी पोस्टर वाहनों-दीवारों पर लगाये गये ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
