नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शंकराचार्य की 16 मई को दासपां में धर्म सभा के पोस्टर का विमोचन । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

शंकराचार्य की 16 मई को दासपां में धर्म सभा के पोस्टर का विमोचन ।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल।     द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती की 16 मई को दासपां में प्रस्तावित हिन्दू धर्म सभा के लिए बुधवार को दासपां में पोस्टर का विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम में दासपां सहित आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान हिन्दू धर्म सभा में अधिक से अधिक भक्तों की संख्या जुटाकर आयोजन को सफल बनाने का दायित्व अलग अलग टीमों को सौंपा गया। दासपां में बुधवार को एक सामाजिक आयोजन के दौरान जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती की दुधेश्वर महादेव मंदिर में रखी धर्म सभा को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया। इसके साथ ही धर्म सभा में जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती के धर्म उपदेश अमृतवचन को सुनने के लिए भक्तों की संख्या जुटाने को लेकर भी जिम्मेदारियां बांटी गई। समारोह में दासपां गांव की गठित टीमें पूरे क्षेत्र के विभिन्न गांवों जाकर धर्म सभा में आने का न्यौता देंगी। धर्म सभा आयोजन समिति के समन्वयक पूर्व रेंजर मगसिंह चौहान और कार्यक्रम संयोजक श्रवणसिंह राठौड़ ने बताया कि पोस्टर विमोचन में बड़ी संख्या में दासपां एवं आसपास के गांवों के लोग मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि पोस्टर विमोचन समारोह में व्यवसाई बाबूलाल सोनी, कोरा- नवापुरा चौपावतान के सरपंच खेमराज देवासी, समाजसेवी हबतसिंह चांपावत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विक्रमसिंह चाम्पावत, दासपां के रतनसिंह देवड़ा, मेघसिंह गहलोत, प्रवासी व्यवसाई अम्बाराम देवासी, धनाराम देवासी आल, धुसाराम देवासी, चोधरी पोसाराम पाविया, शंकराराम चौधरी, जेठाराम कोदली, जवानाराम चौधरी, भूराराम घांची, देवाराम घांची, जैसाराम सुथार, मगाराम देवासी कोरा, ख़सालाराम देवासी कोरा, नारणाराम सुथार, प्रेमाराम देवासी दासपां, कालूराम देवासी नरता, सांवलाराम परमार नवापुरा, फूसाराम मेघवाल दासपां, बाबू मेघवाल दासपां, कपूराराम मेघवाल, मांगाराम नौंगु समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!