विप्र महाकुंभ का आयोजन 18 जून को जालोर में होगा ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालौर। राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता व सामाजिक गतिशीलता के पवित्र उद्देश्य से विप्र फाउंडेशन राज्य में अपने सभी छह संभाग में संभागीय सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं । मेहंदीपुर बालाजी, सागवाडा में 28 मई को थानागाजी व 18 जून रविवार को जोधपुर संभाग का वृहद स्तर पर विप्र महाकुंभ जबाली ऋषि की पवित्र धरा जालोर में आयोजित होने जा रहा है । इस सम्मेलन में जोधपुर, पाली, बाड़मेर, जैसलमेर, बालोतरा, सिरोही, सांचोर व जालोर जिले के हजारों की संख्या में विप्र समाज, यूवा व मातृशक्ति उपस्थित रहेगी। होटल विजय पेराडाइज में प्रेस कॉन्फ्रेंस में विप्र फाउंडेशन जोन 1सी के प्रदेश उपाध्यक्ष टाइगर अशोक राजपुरोहित, प्रदेश महामंत्री दिनेशकुमार दवे, जिला संरक्षक पवन दाधीच, जिलाध्यक्ष हीरालाल सारस्वत, युवा विंग जिलाध्यक्ष बलवंत राजपुरोहित, मातृशक्ति विंग जिलाध्यक्ष मीना शर्मा, मंजु वैष्णव, जिला अध्यक्ष (चिकित्सा प्रकोष्ठ) रविशंकर दवे, जालोर ब्लॉक संरक्षक पोकरमल दाधीच सहित कई लोगों ने वार्ता में बताया कि आगामी 10 सितंबर को भगवान परशुराम पीठ की स्थापना जयपुर में होगी ।
इसी दिन लाखों ब्राह्मण समाज सज्जनों की उपस्थिति भी रहेगी। जोधपुर संभाग से सांगोपांग तैयारी निमित्त 18 जुन को जालोर में आयोजित विप्र महाकुंभ को सफल बनाया जायेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
