राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर शहर के गणमान्य लोगों ने देश प्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक व्याप्त करने को लेकर शपथ ली।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। भीनमाल उपखंड कार्यालय के विकास भवन में रविवार सवेरे 11 बजे राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर शहर के गणमान्य लोगों, प्रशासनिक एवं पुलिसकर्मियों, सीएलजी के सदस्यों के साथ मिलकर देश प्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन जन तक व्याप्त करने को लेकर शपथ ली। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ने सभी को शपथ दिलाई। राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस को सम्बोधित करते हुए शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के भीनमाल संयोजक श्रवण सिंह राठौड़ ने कहा कि पूरे देश में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के शहीद दिवस 21 मई को हर साल पूरे देश में बनाये जाने वाले “राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस” के महत्व पर प्रकाश डाला। राठौड़ ने बोला कि भारत में आईटी क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की लिट्टे से जुड़े आतंकवादियों ने बम ब्लास्ट करके हत्या कर दी थी।
उसके बाद वीपी सिंह के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने की शुरुआत की। राठौड़ ने सभी से कहा कि इस दिन हम सभी ये संकल्प लें कि हमारे लिए देश प्रेम, सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। साथ ही जिम्मेदार नागरिक के नाते हम आसपास असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करके देश के प्रति अपने कर्त्तव्य की पालना करें।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
