भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पारित कर बनाई रणनीति।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भारतीय जनता पार्टी की एक दिवसीय जिला कार्यसमिति की बैठक निकटवर्ती पांथेड़ी गांव में आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न संगठनात्मक चर्चाओं के साथ साथ आगामी कार्यक्रमों की योजना पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्यातिथि पूर्व प्रदेश मंत्री जगदीश देवासी, जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, विधायक जोगेश्वर गर्ग ने दीप प्रज्जवन कर, पूर्व जिलाध्यक्ष भभुतमल सोलंकी को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक के प्रारंभ में पूर्व प्रदेश मंत्री जगदीश देवासी ने कार्यकर्तों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता की आड़ में प्रदेश की जनता के साथ खेल खेला हैं । लेकिन जनता वास्तविकता जानती हैं और अगले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का सफाया होना तय हैं। विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने विदेशों में देश का गौरव बढ़ाया हैं । साथ ही आमजन के हितों को ध्यान में रखकर जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन द्वारा आगामी चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिसकी तैयारियों को लेकर जिले सहित प्रदेश भर में कई अभियान चलाए जा रहे हैं। जिले में डेटा प्रबंधन अभियान के माध्यम से कार्यकर्त्ताओं का पंजीकरण, महा संपर्क अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को जागरूक करना तथा प्रसार प्रचार अभियान के अंतर्गत कांग्रेस सरकार की नाकामियों से जनता को जागरूक करने का काम किया जाएगा।
जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन में जिला महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते आया हैं। प्रदेश के निर्देशन को अक्षरशः पालन करना और अभियानों को धरालत पर क्रियान्वित करने का काम किया हैं। प्रदेश नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का सही वक्त अब चुनावी वर्ष है । जिसमें हम सभी प्रयासरत होकर जिले की पांचों विधानसभाओं में हमारे उम्मीदवारों को विजयी बनाएंगे।इस दौरान पूर्व प्रदेश मंत्री जगदीश देवासी, जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, विधायक जोगेश्वर गर्ग, विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, पूर्व जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल, पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, जीवाराम चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री भूपेंद्र देवासी, आवडदान चारण,
दानाराम चौधरी, मंगलसिंह सिराणा, महेंद्र पुरोहित तवाव, शेखर व्यास, विरदसिह पाथेंडी, शशि कंवर भैंसवाड़ा, मीरा देवासी, पेपीदेवी चौधरी, जिला महामंत्री हरीश राणावत, प्रकाश छाजेड़, पुखराज राजपुरोहित, धुखाराम राजपुरोहित, गजेंद्रसिंह सिसोदिया, ओबाराम देवासी, मिश्रीमल मेघवाल, नसीर खां, भेरूदान चारण, उकसिंह परमार, मंजीराम चौधरी, ठाकराराम मेघवाल, महेंद्रसिंह झाब, प्रवीण माली, भूरसिंह देवकी, जितेंद्र सरगरा, पवनी मेघवाल, सुशीला सेन, डॉ. शीला विश्नोई, जब्बरसिंह तूरा, डिंपलसिंह चौहान, मुकेश राजपुरोहित, चंद्रकांत सूंदेशा, विशनसिंह सोलंकी पोषणा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली, उदयसिंह दादाल, सुरेश सोलंकी, राव गणपतसिंह बगेड़िया,
हकमराम प्रजापत, शैतानसिंह राजपुरोहित, गंगाराम माली, टीकमसिंह राणावत, रिडमलसिंह डाबी, दोलतसिंह कलापुरा, अमृतलाल चौधरी, अर्जुनसिंह सरवाना, रामगोपाल बुड़िया प्रकाश जांगू इंद्र गर्ग, जबराराम राणा, रमेश मेघवाल, डॉ. मंजू मेघवाल, हरियादेवी देवासी, देसू देवी गोस्वामी उर्मिला दर्जी, हिम्मताराम गर्ग, मुकेश खंडेलवाल, महेंद्र चौधरी, नरिंगाराम पटेल, चुन्नीलाल पुरोहित खेजडियाली, प्रताप पुरोहित दाता, भाखराराम बिश्नोई दाता, धर्माराम परमार, इंद्रसिंह राणावत, रमेश बारूपाल, छगनदास रामावत,
ललित महावर, भारताराम चौधरी, रूगनाथसिंह राजपुरोहित, रमेश गर्ग, हाजाराम देवासी, विकास सोलंकी, सुरेश वैष्णव, राव हेमेंद्रसिंह बगैडया, प्रकाश जांगू, धीरेंद्रसिंह सामुजा, मूलसिंह चंपावत, भगवानसिंह चेकला, उत्तम गर्ग, पांचाराम प्रजापत, प्रवीण दवे, जयपालसिंह चारण, प्रबतसिंह भाडू, सोमतसिंह सोलंकी, ईश्वरलाल, गजेंद्रसिंह कारोला, महादेवाराम चौधरी, बाबूलाल मेघवाल, शंकर भादरू, संजय बोराणा, पुखराज बगौटी, जनकसिंह झाब, डूंगराराम पुरोहित देवड़ा, पारसनाथ गोस्वामी, महेंद्र जीनगर, सुरेश वोरा, पुखराज ओड, राजेंद्रसिंह तालियाना, समुंद्रसिंह कोराना, दशरथसिंह भाटी, कृष्ण देवासी, दिलीप भट्ट, जामताराम पटेल, अदाराम लुकड़ा, ईश्वरनाथ गोस्वामी, अरविंद गर्ग, मांगीलाल दर्जी, जगदीश संत, सुरेश प्रजापत सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
