नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विप्र फाउण्डेशन ने दिया महाकुंभ का गणपति को प्रथम  निमंत्रण। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

विप्र फाउण्डेशन ने दिया महाकुंभ का गणपति को प्रथम  निमंत्रण।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल।  विप्र फाउंडेशन जोन प्रथम सी के तत्वावधान में आगामी 18 जून रविवार को जालोर में आयोजित संभाग स्तरीय समता, समरसता व सर्वोदयता के उद्देश्य से प्रेरित विप्र महाकुंभ का निमंत्रण गणपति को दिया गया । स्थानीय ब्लॉक में सर्व प्रथम ऋद्धि-सिद्धी के दाता गणपति को भोलेनाथ माहेश्वर महादेव मंदिर में तीर्थानंद ब्रह्मचारी, शंकराचार्य पीठ खांडादेवल के सानिध्य में निमंत्रण दिया गया । भगवान गणेश से प्रार्थना की गई कि निर्विघ्न, सुख शान्ति से संभाग स्तरीय विप्र महाकुंभ सफलतम हो । वैरागी संत की पावन उपस्थिति भी रही । विप्र फाउंडेशन जोन प्रथम सी के प्रदेश महामंत्री दिनेशकुमार दवे ने बताया कि आगामी विप्र महाकुंभ में नगर सहित समस्त ब्लॉक में ब्राह्मण समाज परिवारों तक हमें सांगोपांग योजना बनाकर घर घर अलख जगाने की आवश्यकता है । जालोर विप्र महाकुंभ में विधानसभा क्षेत्र से अधिकाधिक उपस्थिति रहें, ऐसा हम आज़ से ही प्रयत्न करें। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन ब्लॉक के प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष मानाराम पुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष नरोतमलाल त्रिवेदी, जिला कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगदीश रामावत, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रविशंकर दवे, जिला सेवा प्रमुख मुकेश शर्मा, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष शम्भुदत दवे, पंडित प्यारेलाल राजव्यास, ब्लॉक मंत्री राजेंद्र वैष्णव,  ब्लॉक उपाध्यक्ष वासुदेव अवस्थी, ब्लॉक महामंत्री महेंद्र शर्मा, योगेश वैष्णव, ब्लॉक महिला विंग अध्यक्ष मंजु वैष्णव, महिला विंग जिला उपाध्यक्ष कंचन बहन, महिला विंग जिलामंत्री मुन्ना शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।                                               साभार:-माणकमल भंडारी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!