नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जालोर जिले में महंगाई राहत कैम्प में हुए 1621773 पंजीकरण, महंगाई राहत कैंपों में लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ से मिल रही महंगाई से राहत। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जालोर जिले में महंगाई राहत कैम्प में हुए 1621773 पंजीकरण, महंगाई राहत कैंपों में लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ से मिल रही महंगाई से राहत।

😊 Please Share This News 😊

जालौर ।मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों में पंजीयन करवाने पर लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ से महंगाई से राहत मिल रही है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत जिले में अब तक 1621773 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जालोर जिले में महंगाई राहत कैम्पों का मंगलवार को आयोजन किया गया। 50 स्थाई राहत कैम्पों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में 14 एवं नगर निकाय क्षेत्र में 4 शिविर आयोजित किया गया। इनमें लाभार्थियों द्वारा राज्य सरकार की महंगाई से राहत देने वाली दस जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पंजीयन कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्डों का वितरण किया गया।
इन योजनाओं में लाभार्थियों ने प्राप्त किया लाभ
—————————————–
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 278657 मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 278657, इंदिरा गाँधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लिए 127579, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के लिए 180140, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 32914, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 210774, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 216300, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 128032, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 160289 एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 8431 लाभार्थियों का पंजीयन कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए गए।
आज यहां आयोजित किए गए शिविर
———————————-
मंगलवार को प्रशासन गाँवों के संग अभियान के नून, नोरवा, जीवाणा, जालमपुरा, दासपां, डोरडा, आजोदर, जोड़वास, धमाणा, कारोला, डूंगरी, सेसावा, नरसाणा व डूंगरवा में तथा प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत जालोर नगर परिषद के वार्ड सं. 15 के लिए महिला पुलिस थाना जालोर में, भीनमाल नगरपालिका के वार्ड सं. 9 व 10 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय हनुमान कॉलोनी भीनमाल में, रानीवाड़ा नगरपालिका के वार्ड सं. 11 के लिए रामदेवजी मंदिर डूंगरी रोड़ रानीवाड़ा एवं सांचौर नगरपालिका के वार्ड सं. 19 व 20 के लिए सुभाष बालोद्यान सांचौर में शिविर व महंगाई राहत के मोबाईल कैंपों का आयोजन हुआ साथ ही निर्धारित 50 स्थानों पर स्थायी महंगाई राहत कैंप आयोजित हुए।
बुधवार को इन स्थानों पर लगेंगे शहरी क्षेत्र में शिविर
————————————————-
31 मई, बुधवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत जालोर नगर परिषद के वार्ड सं. 16 के लिए महिला पुलिस थाना जालोर में, भीनमाल नगरपालिका के वार्ड सं. 29 व 30 के लिए नगरपालिका परिसर भीनमाल में, रानीवाड़ा नगरपालिका के वार्ड सं. 12 के लिए रामदेवजी मंदिर डूंगरी रोड़ रानीवाड़ा एवं सांचौर नगरपालिका के वार्ड सं. 21 व 22 के लिए माहेश्वरी समाज न्याति नोहरा सांचौर में शिविर व महंगाई राहत के मोबाईल कैंप का आयोजन किया जायेगा।
बुधवार को इन स्थानों पर लगेंगे ग्रामीण क्षेत्र में शिविर
———————————————–
जिले में 31 मई, बुधवार को प्रशासन गाँवों के संग अभियान के तहत आकोली, बांकली, कोमता, आलासन, भागलसेफ्टा, डोरडा, पलादर, प्रतापपुरा, गुडाहेमा, डउकियों एवं साउओं की ढाणी, कुका, नया वाड़ा व सेवाड़ा में शिविर व महंगाई राहत के मोबाईप कैंप आयोजित होंगे।
जिले में 50 स्थानों पर स्थायी कैंप निरंतर जारी
——————————————
जालोर जिले में विभिन्न स्थानों पर 50 स्थायी महंगाई राहत कैंप निरंतर रूप से कार्य कर रहे हैं। आम जन इन स्थायी कैंप में जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
गीता देवी व कोहली देवी को महंगाई राहत कैंप में मिला 9 योजनाओं का लाभ
————————————————————————–
रानीवाड़ा पंचायत समिति की आजोदर ग्राम पंचायत में आयोजित महंगाई राहत कैंप के दौरान गीता देवी व सांचौर पंचायत समिति की धमाणा ग्राम पंचायत में कोहली देवी द्वारा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना व मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने पर उन्हें मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरण कर लाभांवित किया गया। रानीवाड़ा उपखण्ड अधिकारी कुसुमलता चौहान ने गीता देवी को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान कर लाभांवित किया।
गीता देवी व कोहली देवी ने योजनाओं का लाभ मिलने की खुशी में राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!