नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शनिवार को रहेंगे जालोर जिले के दौरे पर। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शनिवार को रहेंगे जालोर जिले के दौरे पर।

😊 Please Share This News 😊

जालौर। महंगाई राहत कैंप व प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर का अवलोकन एवं विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण। राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत 3 जून, शनिवार को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे जहाँ वे सांचौर व जालोर में महंगाई राहत कैंप व प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन एवं विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत 3 जून, शनिवार को प्रातः 10.30 बजे बाड़मेर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर प्रातः 11 बजे सांचौर पहुँचेंगे जहाँ वे डाक बंगला परिसर सांचौर में महंगाई राहत कैंप व प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन करेंगे एवं विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत सांचौर से दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1 बजे जालोर पहुँचेंगे जहाँ वे जालोर स्टेडियम में महंगाई राहत कैंप व प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन एवं विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर 2.30 बजे जालोर से हेलीकॉप्टर द्वारा रोहट (पाली) के लिए प्रस्थान करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!