श्रीमती मंजू सोलंकी ने आज आंगनवाड़ी कोड संख्या 403 वार्ड संख्या 5 गोडीजी क्षेत्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालौर। 30 मई को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी ने आज आंगनवाड़ी कोड संख्या 403 वार्ड संख्या 5 गोडीजी क्षेत्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया वहां पर बच्चों से मिली उनकी माताओं से भी मुलाकात की एवं गर्भवती महिलाओं से भी रूबरू हुई इस अवसर पर श्रीमती सोलंकी ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजना प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में जानकारी दी एवं कहा कि आपको केंद्र सरकार ₹5000 का लाभ देगी जो इस प्रकार मिलेगा पहली किस्त 1000 गर्भावस्था के
पंजीकरण के समय दूसरी किस्त ₹2000, 6 महीने पश्चात तीसरे बच्चे के जन्म के बाद निरीक्षण में पाया गया कि उक्त राशि सभी गर्भवती महिलाओं को मिल रही है।
सभी गर्भवती महिलाओं ने प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया एवं खुशी जाहिर की बच्चों के पोषाहार के बारे में भी जानकारी ली इस अवसर पर जिला महामंत्री प्राची कंवर भाटी ,नगर मंडल अध्यक्ष पिंकी गहलोत,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शोरम,आशा सहयोगिनी सुशीला, सहायिका मंजू आदी महिलाओं उपस्थिति थी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
