नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला कलक्टर ने आंवलोज में प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर व महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला कलक्टर ने आंवलोज में प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर व महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

😊 Please Share This News 😊

जालौर।लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देकर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए।जिला कलक्टर निशान्त जैन ने शुक्रवार को प्रशासन गाँवों के संग अभियान के तहत सायला पंचायत समिति की आंवलोज ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर व महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला कलक्टर निशान्त जैन ने शिविर में छाया, पेयजल, विद्युत व चिकित्सा सहित मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरण की प्रगति देखी तथा उपस्थित अधिकारियों-कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने 10 प्रमुख योजनाओं के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान कर योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।जिला कलक्टर ने विभागीय हेल्प डेस्क पर पहुँच कार्मिकों से कार्य प्रगति की जानकारी लेकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने योजनाओं के तहत पात्र व्यक्तियों को लाभांवित करने के निर्देश देते हुए लाभार्थी पंजीयन की स्थिति देखी।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु, जालोर उपखण्ड अधिकारी दौलतराम चौधरी सहित विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाने आए लाभार्थी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!