नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ललित कुमार, गोवा में आयोजित 14वीं स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय (सीईएम) तथा 8वीं मिशन इनोवेशन (एमआई) बैठक में भाग लेंगे। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

ललित कुमार, गोवा में आयोजित 14वीं स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय (सीईएम) तथा 8वीं मिशन इनोवेशन (एमआई) बैठक में भाग लेंगे।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल निवासी ललित कुमार, एडिटर-इन-चीफ (राजन्यूजलाइव.कॉम) गोवा में आयोजित 14वीं स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय (सीईएम) तथा 8वीं मिशन इनोवेशन (एमआई) बैठक (सीईएम14/एमआई-8) में बतौर मिडिया पर्सन के तौर पर इस बैठक में भाग लेंगे। भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत ऊर्जा रूपांतरण कार्य समूह की चौथी बैठक 19-20 जुलाई, 2023 के दौरान गोवा में आयोजित होगी। इसके बाद 22 जुलाई, 2023 को जी-20 ऊर्जा मंत्रिस्तरीय बैठक होगी, जो केंद्रीय मंत्री विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह की अध्यक्षता में संचालित की जाएगी।जी-20 ऊर्जा परिवर्तन मंत्रिस्तरीय और कार्य समूह की बैठकों के अलावा, 14वीं स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय (सीईएम) तथा 8वीं मिशन इनोवेशन (एमआई) बैठक (सीईएम14/एमआई-8) भी 19 से 21 जुलाई, 2023 के दौरान गोवा में ही आयोजित की जाएगी। सीईएम/एमआई मंत्रिस्तरीय बैठक 21 जुलाई, 2023 को केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह की अध्यक्षता में होगी। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सीईएम/एमआई बैठक के उपाध्यक्ष होंगे।जी-20 मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद 22 जुलाई 2023 को केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह द्वारा ग्रीन हाइड्रोजन इनोवेशन सेंटर तथा केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस का शुभारंभ किया जाएगा। जी-20 सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्री, 9 आमंत्रित देशों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के उच्च पदस्थ अधिकारी मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे। इन चार दिनों में नीति निर्माताओं, प्रतिनिधियों, आमंत्रित अतिथियों, व्यावसायिक प्रमुखों और शोधकर्ताओं सहित  कई प्रतिभागियों के विभिन्न बैठकों तथा कार्यक्रमों में भाग लेने की उम्मीद है। जी-20 की बैठकों के अवसर पर केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री यूरोपीय संघ तथा सात देशों जापान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस व ऑस्ट्रेलिया के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इन द्विपक्षीय बैठकों के दौरान भारत से निर्यात को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रीन हाइड्रोजन के लिए सामान्य प्रमाणन, विनियमन एवं मानक स्थापित करने पर विशेष रूप से बल दिया जाएगा तथा  ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस के हिस्से के रूप में ब्राजील, भारत और अमरीका प्रमुख जैव ईंधन उत्पादकों तथा उपभोक्ताओं के तौर पर अन्य इच्छुक देशों के साथ वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन के विकास की दिशा में अगले कुछ महीनों के दौरान मिलकर कार्य करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!