नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट आमजन सरकारी योजनाओं के संबंध में कंटेंट बनाकर जीत सकेंगे इनाम। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट आमजन सरकारी योजनाओं के संबंध में कंटेंट बनाकर जीत सकेंगे इनाम।

😊 Please Share This News 😊

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और आमजन को उनका वास्तविक लाभ मिलना सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 7 जुलाई को जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट की शुरुआत की थी।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा महंगाई से राहत देने के लिए संचालित 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र परिवार वंचित नहीं रहे, इसके लिए जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट की शुरूआत की है। इस कॉन्टेस्ट के माध्यम से जहां महंगाई राहत अभियान में आमजन की सहभागिता निरन्तर बनाये रखने में सहायता मिलेगी वहीं लोगों को सरकार की अन्य जनहितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त हो सकेगी।
यह है चयन प्रक्रिया-
– प्रतिदिन वीडियोज की स्क्रीनिंग के लिये एक स्क्रीनिंग पैनल बनाया गया है। अपलोड होने वाले वीडियोज की स्क्रीनिंग इस पैनल के द्वारा की जाकर चयनित श्रेष्ठ वीडियोज को द्वितीय स्तरीय चयन समिति (राज्य स्तरीय चयन समिति) को अग्रेषित किया जाता है। राज्य स्तरीय समिति अग्रेषित वीडियोज में से विजेताओं का चयन करती है। राज्य स्तरीय समिति हरिदेव जोशी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी के स्तर पर पारदर्शी एवम् स्वतंत्र विशेषज्ञों की सदस्यता में गठित की गई है। वेबसाइट Jansamman.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन परिणाम घोषित किया जाता है। जिले के जितेन्द्र परमार ने जनसम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के पहले दिन तृतीय स्थान प्राप्त कर 25 हजार रूपए की राशि प्राप्त की थी।
परिणाम प्रकाशित होने के दिन ही विजेताओं के बैंक खातों में ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से पुरस्कार राशि हस्तांतरित की जाती है। आमजन कॉन्टेस्ट में भाग लेकर राशि जीत सकते हैं।इन योजनाओं का बना सकते है कंटें
आमजन इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जाँच योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना, महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय, मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना, राजस्थान सिलिकोसिस नीति, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना, राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना, राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना, इंदिरा रसोई योजना, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, इन्दिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनसे सम्बन्धित 30 से 120 सैकण्ड का वीडियो बनाकर #JanSammanJaiRajasthan हैश टैग के साथ कम से कम दो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड करें एवं उन वीडियोज का लिंक वेबसाइट Jansamman.rajasthan.gov.in पर शेयर करें।
राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित बना सकते हैं वीडियो-आमजन महंगाई राहत कैम्प में शामिल 10 योजनाओं के साथ ही राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं से सम्बन्धित वीडियो बना सकते हैं। साथ ही, वीडियो बनाने के लिए एक से अधिक योजनाओं का चुनाव भी किया जा सकता है। इसके लिए प्रतिदिन प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन 1000 रुपये के 100 प्रेरणा पुरस्कार भी दिये जाएंगे।
कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिये पात्रता-
– प्रतिभागी जनआधार में पंजीकृत हो।
– प्रतिभागी का स्वयं का बैंक खाता हो तथा वह जनआधार में पंजीकृत हो (स्वयं का खाता नहीं होने पर जनआधार से लिंक अन्य बैंक खाते हेतु सहमति)
– प्रतिभागी कॉन्टेस्ट के लिये अपलोड किये जाने वाले वीडियो अथवा उसके किसी भी भाग को राज्य सरकार द्वारा अपनी योजनाओं के प्रचार-प्रसार व अन्य समुचित उपयोग किये जाने पर सहमत हो।
– यह प्रतियोगिता 6 अगस्त, 2023 तक चलेगी।
कॉन्टेस्ट में ये वीडियोज हो सकेंगे शामिल
– महंगाई राहत कैम्पों से संबंधित कोई सफलता की कहानी।
– महंगाई राहत कैम्पों में शामिल 10 योजनाएं एवं राज्य सरकार की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर आधारित वीडियो।
– योजनाओं से प्राप्त लाभ एवं इनसे लाभार्थी के जीवन में आये सकारात्मक प्रभाव या परिवर्तन।
– वीडियो किसी व्यक्ति, जाति और समुदाय की भावना एवं राष्ट्रीय एकता व अखण्डता को ठेस पहुंचाने वाला तथा अश्लील प्रकृति का नहीं होना चाहिए।
– वीडियो में राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी और तथ्य प्रामाणिक होने चाहिए।
– वीडियो ओरिजिनल होना चाहिए, कहीं से कॉपी किया हुआ नहीं होना चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!