मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने मंत्रालय में खनिज साधन मंत्री श्री बिजेंद्र प्रताप सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला खनिज प्रतिष्ठान की राज्य स्तरीय बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
|
😊 Please Share This News 😊
|

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि जिला खनिज प्रतिष्ठान के अंतर्गत उपलब्ध राशि से जनजातीय मजरों-टोलो के विद्युतीकरण के कार्य प्राथमिकता पर कराए जाएं। मूलभूत आवश्यकताओं और जनउपयोगी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च महत्व दिया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में जिला खनिज प्रतिष्ठान की राज्य स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।इंदौर स्थित स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा।बैठक में विभिन्न जिलों के विभिन्न कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। भोपाल में महाराणा प्रताप और उनके सहयोगियों के गौरवशाली इतिहास को दर्शाते हुए पार्क विकसित करने, शहीदों के सम्मान में रेजांगला युद्ध स्मारक के निर्माण और बंजारी में इनडोर और आउटडोर खेल गतिविधियों के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के उन्नयन व जगदीशपुर भोपाल में ऐतिहासिक व्यक्तित्वों पर मिनी पार्क निर्माण के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। इंदौर स्थित नेहरू स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने, इंदौर के निकट जानापाव पहाड़ी पर रोप-वे निर्माण, ग्वालियर जिले में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर केन्द्रित अंबेडकर धाम स्थापित करने तथा दतिया में मां पीतांबरा कॉरिडोर का निर्माण और वहां जन सुविधाओं का विस्तार शामिल है।नर्मदापुरम को दिया जाएगा स्मार्ट स्वरूप-नर्मदापुरम को धार्मिक, आध्यात्मिक नगरी के रूप में स्मार्ट स्वरूप देने की योजना और उसके क्रियान्वयन, रीवा में कोल गड़ी के जीर्णोद्धार,
सीहोर जिले के ग्राम पिपलानी में कोरकू समुदाय के राजा श्री भभूत सिंह जी के नाम पर पार्क विकसित करने पर भी स्वीकृति हुई। सिंगरौली जिले के बरगवां में शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण और बैढ़न में पी.जी. कॉलेज भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन, रैन-बसेरा, छात्रावास निर्माण, पहुंच मार्ग, पुलिया, तालाबों के जीर्णोद्धार तथा अन्य जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
