नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण करें: डॉ. जाम्भाणी। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण करें: डॉ. जाम्भाणी।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल।मिशन इंद्रधनुष की ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला और समीक्षा बैठक आयोजित। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत भारत सरकार के निर्देशानुसार टीकाकरण से वंचित रहे 0 से 5 वर्ष के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का हेडकाउँट सर्वे करवाकर उन्हें टीकाकृत करने के लिए ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीनमाल के बैठक हॉल में बीसीएमओ डॉ. दिनेश जाम्भाणी की अध्यक्षता में किया गया।भीनमाल और बागोड़ा ब्लॉक की चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में अविनाश सक्सेना ज़िला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा मिशन इंद्रधनुष प्रोग्राम पर समस्त चिकित्सा अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम, डाटा एंट्री ऑपरेटर को विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। बैठक में डॉ. दिनेश जाम्भाणी ने टीकाकरण से वंचित रहे 0 से 5 वर्ष के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को शत प्रतिशत टीकाकृत करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यक्रम आभा आइडी, निरोगी राजस्थान, प्रसवपूर्व जाँच, एएनएम डिजिटल एप और यूविन टीकाकरण एप व 16 इंडिकेटर को लक्ष्य के अनुरूप पूरे करने के निर्देश दिए गए। मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए एंटीलार्वल ऐक्टिविटी करवाने के लिए सभी को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर छगनाराम सुथार वर्टिकल प्रभारी, टिकम सिंह आशा सुपरवाईजर, समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, एलएचवी, एएनएम, सीएचओ सहित कार्मिक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!