भीनमाल से जिला स्तरीय वृहद पौधरोपण का आगाज रविवार से,कई आला अधिकारी,नेता करेंगे शिरकत।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।(जिला स्तरीय वृहद पौध रोपण हेतु समस्त पर्यावरण प्रेमी बंधु गण सम्मिलित होंगे )। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल व विप्र फाउंडेशन जालोर जोन 1 C संयुक्त तत्वावधान में आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण है l डॉक्टर घनश्याम व्यास ने बताया कि स्काउट गाइड व विप्र फाउंडेशन जोन 1C द्वारा प्रकृति चिंतन संकल्पना प्रकल्प के तहत फल दार,छाया दार व ओषधि मय जनोपयोगी पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन आज 13 अगस्त रविवार को भीनमाल श्रीमाल नगर के हथामताई जोड़,भीमा पहाड़ी निकट प्रकृति की गोद में ऐतिहासिक, चतकारिक सिद्ध सालासर बालाजी मंदिर ,जसवंतपुरा रोड के परिसर में कार्यक्रम की भव्यता को अंतिम रूप दिया गया। पर्यावरण प्रेमी गण जालोर व सांचौर जिले से भारी संख्या में युवा-मातृशक्ति भाग लेंगे।
इसी कार्यक्रम में ब्रह्मचारी तिर्था नंद महाराज खंडाडेवल की पावन निश्रा तथा श्रीमती विमला सुरेश बोहरा नगर पालिका अध्यक्ष,दिव्यांशु सिंह आई ए एस उपजिला कलेक्टर, भरत देवड़ा, हेमंत वैष्णव जल दाय विभाग, प्रकाश डूडी ई ओ, खंगार सिंह सी बी ई ओ, निंबाराम चौधरी प्राचार्य,रामेश्वर भाटी सी आई,सवाई सिंह राठौड़ सी ओ स्काउट,मधु कुमारी सी ओ गाइड, दिनेश दवे,प्रदेश महामंत्री, विप्र फाउंडेशन, मोहन सिंह सिसोदिया समाज सेवी, तुलसी पौध अभियान के प्रभारी मदन सुंदेशा प्रभात मेडिकल, नैन सिंह राजपुरोहित, जोगाराम राजपुरोहित,मीना शर्मा,सामाजिक कार्यकर्ता,पर्यावरण प्रेमी तथा संत मनीषी, सामाजिक संगठन के नेतृत्व वान बंधु भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम को लेकर भीनमाल नगर में हो रहे कार्य की रूपरेखा को लेकर जिम्मेदारी दी गईं।
जालोर-सांचोर जिले के कार्यक्रताओं को निरंतर मिले दायित्व को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह दिखने को मिल रहा है। सभी तहसीलों सहित जिले के कार्यकर्ताओं ने अपने तन मन धन से पूर्ण निष्ठा के साथ संकल्पित होकर पूर्ण करने का संकल्प लिया।कार्यकर्ताओ ने अपने अपने क्षैत्र में गांव गांव, ढ़ाणी ढाणी ,ब्लॉक (तहसील) के कार्यकर्ताओं के साथ वृहद पौधरोपण व संरक्षण का प्रचार प्रसार का संकल्प लेकर अभियान का अंतिम रूप दिया जाएगा।इस हेतु प्रचार प्रसार की व्यवस्था को विविध कार्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां प्रदत्त की गयी।पर्यावरण चेतना व पौध रोपण व संरक्षण के अवसर के ब्रह्म मुहूर्त में पर्यावरण प्रेमी सज्जनों के साथ विश्व मंगल की कामना के साथ सर्व जन के अभ्युदय की कामना का संकल्प कर सूर्य की प्रथम रश्मि को अर्घ्य देकर विश्व मंगल की कामना का संकल्प की कामना कर पौध संरक्षण व रोपण के वृहद जन चेतना का शुभारंभ श्रीमाल नगर भीनमाल से रहेगा।
साभार -डॉ घनश्याम व्यास
सचिव
स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
