नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “भारत में खेल एक भावना है और भारत की खेल प्रतिभा का पोषण करना देश को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाने के अनुरूप है”: हरदीप एस. पुरी। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

“भारत में खेल एक भावना है और भारत की खेल प्रतिभा का पोषण करना देश को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाने के अनुरूप है”: हरदीप एस. पुरी।

😊 Please Share This News 😊
भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, आवासन और शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने विभिन्न खेल विधाओं में भारत को गौरवान्वित करने वाले खिलाडि़यों को शामिल करने वाली भारत के राष्ट्रगान की एक प्रस्तुति का कल (15 अगस्‍त) शुभारंभ किया। इस पहल का इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा समर्थन किया गया है।इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत में खेल एक भावना है और भारत की खेल प्रतिभा का पोषण करना देश को वैश्विक मंच पर आगे ले जाने के अनुरूप है। उउन्‍होंने कहा कि खेल के मैदान में जीत या हार नहीं, अपितु खेल की भावना और खेल के प्रति समर्पण राष्ट्र के लिए हर्षोल्लास  लाता है। इस शुभ दिन पर, इंडियन ऑयल द्वारा शुभारंभ की गई खेल गान प्रस्‍तुति खेल के प्रति देश के उत्‍साह को पुन: सक्रिय करती है और पैरा-एथलेटिक्स सहित विविध खेलों के लिए दृढ़ समर्थन, ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव सर्वप्रथम’ की भावना का प्रतीक है।श्री पुरी ने जय हे‘ नामक एक प्रेरणादायक संगीतमय वीडियो का भी अनावरण किया, यह एक रचनात्मक अभिव्यक्ति है और राष्ट्र प्रथमसदैव सर्वप्रथम‘ का प्रतीक है, यह एक सिद्धांत है जो जीवन के हर पहलू में व्याप्त है और जीवन में व्यापक प्रगति की प्रेरणा देता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001Z4ZY.jpgयह वीडियो इन एथलीटों के अपने खेल के प्रति गहन समर्पण और प्रतिबद्धता को खूबसूरती से दर्शाता है और इन सबसे बढ़कर, वैश्विक खेल मंच पर भारत का नाम रोशन करने के लिए उनके अटूट संकल्प और अथक प्रयास को भी दर्शाता है। इस प्रयास का उद्देश्य उस प्रत्येक भारतीय खिलाड़ी के समर्पण को प्रदर्शित करना है जो अपनी युवावस्था के दौरान उत्कृष्टता के लिए प्रयास करते हैं और अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल करते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00285YO.jpgइस पहल में सभी भारतीयों को प्रेरित करने की क्षमता है, और आशा है कि ‘जय हे’ प्रत्येक भारतीय को हमारे महान राष्ट्र के प्रति योगदान करने के लिए प्रेरित करेगा, यह हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आदर्श वाक्य– “राष्ट्र प्रथम और सदैव सर्वप्रथम”-एक वास्तविकता! का भी अनुसरण करता है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!