नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देवड़ा गांव में हुआ रिकॉर्ड तोड़ मेडिकल और रक्तदान शिविर का आयोजन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

देवड़ा गांव में हुआ रिकॉर्ड तोड़ मेडिकल और रक्तदान शिविर का आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल।नाहर अस्पताल ने निकटवर्ती देवड़ा गांव में एक सफल मेडिकल और रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 1080 रोगियों ने चिकित्सा परामर्श लेकर निशुल्क दवाएं प्राप्त की । साथ ही कैंप में 150 यूनिट रक्त दान भी किया गया । नेत्र रोगियों के लिए निशुल्क चश्मों का वितरण हुआ और 50 मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान कर सर्जरी का परामर्श दिया ।यह कार्यक्रम देवड़ा गांव की स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय सामुदायिकता में नैतिक और चिकित्सा सहायता प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम था। कैंप गाँव के राजकीय स्कूल में आयोजित किया गया था । कैंप का आयोजन देवड़ा के प्रसिद्ध उद्योगपति और भामाशाह विकेशकुमार जैन ने अपने पिताजी स्व. सिरेमल भोमराज भंसाली की स्मृति में किया।नाहर अस्पताल का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना और ज्यादा लोगों तक चिकित्सा सेवाएं पहुँचाना है। देवड़ा गांव में उनके द्वारा आयोजित इस शिविर ने इस लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ने के लिए थानाधिकारी झाब निम्बसिंह, हर्सान पुरोहित सांचोर और डोरा गाँव की सरपंच श्रीमती माफ़ीदेवी समेत समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे । कैंप के सफल आयोजन में नाहर अस्पताल के 67 स्वस्थ्य कर्मी उपस्थित रहे ।नाहर अस्पताल ने सकारात्मक रक्तदाताओं के प्रतीक के रूप में 150 यूनिट रक्त का दान सेवा करने वालों का आभार व्यक्त किया। शिविर के समापन समारोह में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए नाहर अस्पताल और आयोजनकर्ता की तरफ से पानी की बोतल और ऑफिस बैग भेंट किया गया । विकेशकुमार जैन और अस्पताल का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किये।नाहर अस्पताल स्वास्थ्य और समुदाय सेवा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता और समर्पण को मान्यता देने के लिए सभी मरीजों, स्वयंसेवकों, और स्थानीय समुदाय का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!