नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पावापुरी एक अदभुत पावनधाम है : पुलिस अधीक्षक। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पावापुरी एक अदभुत पावनधाम है : पुलिस अधीक्षक।

😊 Please Share This News 😊

सिरोही। जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही सुश्री ज्येष्ठा मैत्रीय ने पहली बार पावापुरी तीर्थ जीव मैत्री धाम में भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन कर गोशाला में छोटे बछड़ों को बोतल से दुध पिलाया कर गोपूजन किया ।उन्होंने वहां किस तरह 6 हजार पशुधन का लालन पालन के पी संघवी परिवार कर रहा है, उसको नजदीकी से देखा । पशु चिकित्सालय में किस तरह इलाज हो रहा है, वो भी देखा। उन्होंने  के पी संघवी आर्ट गैलरी में हस्त निर्मित पेंटिंग्स को देखा और साधु साध्वियों के व्यावच की वस्तुओं को देखा व उनके उपयोग के बारे में जानकारी ली। मालगाव से रणकपुर पैदल संघ के स्वागत में आई  स्मृति वस्तुओं को देखा । मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि   पावापुरी तीर्थ व गोशाला कैसे बनी, उसका इतिहास जानने के लिए 1996 से 2013 तक के कार्यकाल की एक लघु फ़िल्म को भी देखा । अपनी माताजी के साथ पुलिस अधीक्षक ने पर्यावरण व पेड़ पौधों के रखरखाव को भी देखा और अपने विजिटनोट में लिखा कि के पी संघवी परिवार ने अपनी मातृभूमि में एक ऐसा धार्मिक, जीवदया व पर्यावरण का त्रिवेणी संगम खड़ा किया है । जिससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है और यह एक तरह से राजस्थान की 21 वीं शताब्दी का एक ऐसा स्थान बना है, जिसे देखने के लिए प्रतिदिन सभी जाति व धर्म के औसत एक हजार लोग बेहिचक आते है ।ट्रस्ट की ओर से नव नियुक्त पुलिस को पगड़ी व उनकी माताजी का शाल ओढ़ाकर बहुमान किया गया । ट्रस्ट के मेनेजिंग ट्रस्टी महावीर जैन ने एसपी को अवगत कराया कि के पी संघवी परिवार ने चिकित्सा, उच्च शिक्षा, बाढ़, कोरोना व अन्य प्राक़तिक आपदा में भी बहुत उदारता से लोकल प्रजा की मदद में हाथ बटाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!