नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी तैयार : राजलालसिंह पटेल। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी तैयार : राजलालसिंह पटेल।

😊 Please Share This News 😊

रांची।10 सितम्बर को प्रादेशिक अधिवेशन रांची में होगा ।  झारखण्ड प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध चरम सीमा पर पहुंच चुका है । वर्तमान समय में बढ़ रहे भ्रष्टाचार एवं अपराध पर नकेल कसने के लिए एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी कमर कस चुकी है ।उपरोक्त बातें संस्था के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष राजलालसिंह पटेल ने झारखण्ड प्रदेश भ्रमण के बाद एक प्रेस वार्ता में कही । उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार और अपराध पर नकेल कसने के लिए संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जाएगा । बढ़ रहे भ्रष्टाचार और अपराध को रोकने के लिए समय-समय पर शिविर आयोजित कर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जाएगा।उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी द्वारा झारखण्ड प्रदेश का प्रादेशिक अधिवेशन रांची के कृष्णा इन रिसोर्ट में संपन्न होगा । जिसमें झारखण्ड प्रदेश से आने वाले संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है ।अधिवेशन के बाद सूबे में 14 वें वित्त एवं 15 वें वित्त योजना तथा मनरेगा योजना में की गई लूट और गबन की जांच भी कराई जाएगी ।झारखण्ड प्रदेश में विभिन्न विकास की योजनाओं में भारी पैमाने पर अनियमितता बरती गई है । जो योजना धरातल पर नहीं है, उस योजना की राशि का गबन कर लिया गया है । जिस पर संस्था कुछ महीना पूर्व से गबन और हुए लूट के कागजातों को उपलब्ध कराने में लगी हुई है । आवश्यक साक्ष्य उपलब्ध होते ही उन योजनाओं को केन्द्रीय जॉच एजेंसियों एवं राज्य सरकार की जॉच एजेंसियों से सत्यापन कराई जाएगी । प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर नकेल कसने में अपेक्षित सहयोग नहीं करेगी तो संस्था उच्च न्यायालय में याचिका भी दाखिल करेगी ।इस मौके पर यह भी रहे मौजूद- साइबर क्राइम कंट्रोल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश शर्मा, आरटीआई सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर आर मेहता, पूर्वी भारत जोन के प्रभारी धनंजय पाण्डेय, झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राणा, राजीव रंजन, पिंटू मालाकार, लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकाश रंजन, शशांक शेखर, आकाशकुमार, गौरव झा, नवनीत केसरी, माणकमल भंडारी सहित अन्य लोग मौजूद थे । साभार -श्री माणकमल भंडारी(वरिष्ठ पत्रकार)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!