भीनमाल को मिली नई चिरंजीवी 108 एंबुलेंस होगा चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल अस्पताल को मिली नई चिरंजीवी। 108 एंबुलेंस, जनता को मिलेगी त्वरित सुविधा। भीनमाल। स्थानीय राजकीय अस्पताल में शनिवार को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत नई 108 एंबुलेंस का लोकार्पण पूर्व विधायक डॉ समरजीत सिंह राठौड़ ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से भीनमाल ब्लॉक के लिए नई एंबुलेंस दी गई है। जिससे भीनमाल शहर सहित आसपास के गांव में आपातकालीन स्थिति में अस्पताल तक पहुंचने में मरीजो को फायदा मिलेगा।बीसीएमओ डॉ. दिनेश जाम्भाणी ने कहा कि राजकीय अस्पताल में लगी हुई 108 एम्बुलेंस खराब हो चुकी थी। जिस कारण आपात स्थिति में मरीज को लाने ले जाने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब नई एंबुलेंस मिल जाने के कारण किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। अब भीनमाल ब्लॉक पर कुल तीन एंबुलेंस हो गई है। जिसमें 108 की दो और 104 की एक एंबुलेंस सेवा में लगी हुई है।इस अवसर पर राजकीय अस्पताल के प्रभारी डॉ. एम एम जांगिड़, डॉ अक्षय बोहरा,
पार्षद तलकाराम रांगी, छगनलाल सुथार, टीकम सिंह जाखड़ी, सुरेश कुमार माली, जयकरण खिलेरी, 108 एंबुलेंस के नर्सिंग ऑफिसर सुरेश कुमार, लक्ष्मण सिंह राव, पायलट उत्तम कुमार,
रामप्रतापसिंह और भीखाराम बिश्नोई सहित हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहा। साभार -श्री पृथ्वीराज गोयल, भीनमाल।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
