मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा द्वारा काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
|
😊 Please Share This News 😊
|

गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा द्वारा काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इस प्रतियोगिता के लिए रिकॉर्ड 68 कवियों ने अपनी अपनी रचनाएं वीडियो के माध्यम से भेजी है कहा जाता है कि इतने बड़े पैमाने पर अब तक किसी भी सामाजिक संस्था ने इस तरह का साहित्य अनुष्ठान नहीं किया है । विशेष बात यह है कि इस प्रतियोगिता में किसी भी जाति, धर्म व सम्प्रदाय के कवि हिस्सा ले रहे हैं समाज के सभी बुद्धिजीवियों द्वारा इस प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है । प्रथम चक्र के लिए वीडियो आमंत्रित किये गए थे जिसके द्वारा दूसरे चक्र के लिए चयन किया जाएगा दूसरे चक्र अर्थात सेमीफाइनल राउंड से गुजरने के बाद अंतिम फाइनल राउंड में मंच पर अपनी प्रस्तुति देनी होगी । फाइनल राउंड को बड़े ही भव्य तरीके से आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है । संगठन के अध्यक्ष शंकर बिड़ला ने बताया कि कलमकारों का हौसला अफजाई के लिए बड़ी इनामी राशि भी रखी गई है जिससे इस प्रतियोगिता का आकर्षण और भी बढ़ गया है ।
इस कार्यक्रम के बारे में जब mayfair रिसोर्ट के श्री रतन शर्मा ने सुना तो इस महायज्ञ में अपनी आहुति देने का निश्चय किया और मुख्य प्रायोजक बनने की हामी भरी ।
इस कार्यक्रम की रूप रेखा असम के कवि और साहित्यकार मनोज नायाब ने बनाई थी और इन्होंने कहा कि ये उनका स्वप्न है कि पूर्वोत्तर के सभी कवियों को एक मंच पर लाया जाए और प्रतिभाशाली कलमकारों की खोज की जाए
जिसको साकार करने के लिए कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र लढ़ा ने संयोजक के रूप में अपना कार्य बखूबी निभा रहे है।
अच्छी बात यह है कि हिंदी के वरिष्ठतम साहित्यकारों ने भी इस पहल को मजबूती प्रदान करने के लिए अपनी रचनाएं भेजी है ।
पूर्वोत्तर मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष श्री रमेश चांडक एवं महामंत्री विनोद कुमार लोहिया ने भी एक वीडियो संदेश के द्वारा अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है ।
काव्य पाठ प्रतियोगिता का सेमीफाइनल चक्र 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से 3 नंबर रेलवे गेट स्थित सांगानेरिया धर्मशाला में आयोजित होगा जिसमें सभी प्रतियोगी कवि अपनी अपनी प्रस्तुति देंगे और फाइनल मुकाबले के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
टीम मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा ने सभी सहित्यनुरागियों से 29 अक्टूबर को सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी उपस्तिथि दर्ज कराने का आग्रह किया है ।
प्रथम ऑडिशन राउंड हेतु बिजनौर से रमेश राजहंस, कोलकाता की कवियित्री शशि लाहोटी एवम गोहाटी के कवि मनोज नायाब चांडक को निर्णायक की भूमिका दी गई है ।
प्रथम चक्र के परिणाम 15 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे। शाखा के सरंक्षक कैलाश लोहिया, अशोक धानुका, प्रदीप भड़ेच,
ऋषि गुप्ता एवं पूर्वोत्तर के अध्यक्ष कैलाश जी प्रेसविज्ञप्ति जन मानश की जानकारी हेतु शाखा के प्रचार प्रसार मंत्री नरेन्द्र सोनी द्वारा प्रेषित की गयी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
