राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट राज्य के उप मुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी और श्री प्रेमचंद बैरवा भी साथ रहे
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर, 21 दिसम्बर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने गुरूवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट में उनके साथ राज्य के दोनो उप मुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी और श्री प्रेमचंद बैरवा भी साथ रहे।मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की प्रधानमंत्री से मुलाकात उनके संसद भवन स्थित कार्यालय में हुई। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री को गुलदस्ते भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों को अपनी शुभकामनाएं दी।इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के उपरांत प्रधानमंत्री और
केन्द्रीय गृह मंत्री से यह उनकी प्रथम शिष्टाचार भेंट है।

|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
