नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुण्य-सम्राट ने त्रिस्तुतिक संघ को उच्च शिखर तक पहुँचाया : जयरत्नसूरि – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पुण्य-सम्राट ने त्रिस्तुतिक संघ को उच्च शिखर तक पहुँचाया : जयरत्नसूरि

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल ।भाण्डवपुर महातीर्थ में तत्त्वत्रयी प्रतिष्ठोत्सव के आयोजन में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं ।गच्छाधिपति नित्यसेनसूरीश्वर के मंगलाचरण के साथ भाण्डवपुर तीर्थोद्धारक आचार्य जयरत्नसूरीश्वर महाराज, विमलगच्छाधिपति आचार्य प्रद्युम्नविमलसूरीश्वर महाराज, आचार्य नरेन्द्रसूरीश्वर महाराज आदि विशाल श्रमण-श्रमणिवृन्द की शुभनिश्रा में क्षत्रियकुण्ड नगरी में मेरु महोत्सव के अन्तर्गत सौधर्म इन्द्र आदि 64 इन्द्रों द्वारा चतुर्विध संघ के साथ शोभायात्रा में नृत्य करते हुए मेरु पर्वत पर जाकर भावपूर्वक मनाया गया । 64 इन्द्र बनने का लाभ लाभार्थियों ने उल्लास के साथ लिया ।महावीर जैन श्वेताम्बर पेढ़ी (ट्रस्ट), वर्धमान-राजेन्द्र जैन भाग्योदय ट्रस्ट (संघ), तत्त्वत्रयी प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के द्वारा सम्पादित होने वाले इस प्रतिष्ठोत्सव के निमित्त प्रतिदिन नयनाभिराम रंगोली, चित्र प्रदर्शनियाँ, गुफा में महावीरस्वामी एवं राजेन्द्रसूरि की चित्र प्रदर्शनी जगच्चन्द्रविजय महाराज के निर्देशन में बनाई गई ।महोत्सव के सातवें दिन तीर्थ परिसर में प्रतिष्ठा निमित्त मेरु महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम इन्द्र-इन्द्राणी द्वारा 250 अभिषेकों के साथ तीर्थ परिसर में बनाए गए मेरु पर्वत पर किया गया । हरिणगमैषी इन्द्र बनने का लाभ अशोककुमार जेठमल बागरेचा-जीवाणा ने, अच्युतपति इन्द्र बनने का लाभ हस्तीमल गणेशमल कंकूचौपड़ा-मेंगलवा ने, ईशान इन्द्र बनने का लाभ बाबूलाल वस्तीमल रणछोड़ाराम बागरेचा-मेंगलवा ने एवं कुबेर देव बनने का लाभ महेन्द्रकुमार जेठमल भण्डारी-सुराणा ने लिया । दोपहर में प्रभु के अठारह अभिषेक संगीत की स्वरलहरियों के साथ लाभार्थी परिवार जुगराज मुनीलाल ओबाणी-मेंगलवा द्वारा किया गया ।प्रातः की नवकारसी सोमतमल पारसमल मुणोत-तिलोड़ा की ओर से, दोपहर की नवकारसी मीठालाल नेनमल संकलेचा-मेंगलवा की ओर से एवं सायं की नवकारसी के लाभार्थी शाहजी सुमेरमल जुगराज पाँथेड़ी रहे ।मुमुक्षु भव्याकुमारी अदाणी, निमाबेन देसाई, रविनाकुमारी सोलंकी तीनों मुमुक्षुओं का भाण्डवपुर महातीर्थ में बैण्ड-बाजों के साथ पदार्पण हुआ । तीनों मुमुक्षु 16 फरवरी को गुरुभगवन्तों के वरद्हस्तों से महातीर्थ में भागवती प्रव्रज्या अंगीकार करेंगी ।आयोजन में प्रभावना श्रीमती शान्तिदेवी छतरचन्द झोटा-दाधाल, परमात्मा एवं गुरु प्रतिमाओं की नयनाभिराम अंगरचना सूरजमल छगनराज हंजारीमल ओबानी-पाँथेड़ी एवं प्रभु भक्ति एवं रोशनी संजयकुमार भानमल मुलतानमल बाफना-पाँथेड़ी लाभार्थी रहे ।सायं कुमारपाल महाराजा की आरती का लाभ राजरतन ग्रुप-अहमदाबाद ने लिया । आरती के पश्चात्‌‍ अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार दिलीप बाफना ने भक्ति रस बरसाते हुए सभी गुरुभक्तों को आनन्दित कर दिया । राज परिवार में बने कलाकारों को सजाने-सँवारने का कार्य सुनिता गोधा-नीमच ने किया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!