नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रभु के दीक्षा कल्याणक महोत्सव में निकला भव्य वरघोड़ा,चार मुमुक्षुओं की हुई दीक्षा। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

प्रभु के दीक्षा कल्याणक महोत्सव में निकला भव्य वरघोड़ा,चार मुमुक्षुओं की हुई दीक्षा।

😊 Please Share This News 😊

भाण्डवपुर-भाण्डवपुर महातीर्थ में तत्त्वत्रयी प्रतिष्ठोत्सव के दौरान गच्छाधिपति नित्यसेनसूरि, भाण्डवपुर तीर्थोद्धारक आचार्य जयरत्नसूरि महाराज एवं आचार्य नरेन्द्रसूरि आदि की निश्रा में जाजम के भव्यातिभव्य चढ़ावे हुए । महावीरस्वामी मन्दिर की अमर ध्वजा का लाभ देवुबाई सुखराज बालगोता-मेंगलवा ने, कलश का लाभ मोहनदेवी साँवलचन्द बालगोता-मेंगलवा ने और दण्ड का लाभ अतियादेवी जेठमल काँकरिया-सुराणा ने, महावीर मन्दिर में चाँदी की प्रतिमा बिराजमान करने का लाभ भाग्यवती पृथ्वीराज संकलेचा-मेंगलवा ने, स्फटिकरत्न की प्रतिमा बिराजमान करने का लाभ नावीदेवी मिश्रीमल बालगोता-मेंगलवा ने, राजेन्द्रसूरि मन्दिर की अमर ध्वजा का लाभ गवरीदेवी हरकचन्द संकलेचा-मेंगलवा ने, गुरु प्रतिमा बिराजमान करने का लाभ वीजुदेवी भँवरलाल बालड़-मेंगलवा-मुम्बई-अहमदाबाद ने, दण्ड का लाभ मोहनदेवी रिखबचन्द छत्रियावोरा-सुराणा ने, कलश का लाभ गुणीबाई सुमेरमल नरसाराम बालगोता-मेंगलवा ने, जयन्तसेनसूरि समाधि मन्दिर की ध्वजा का लाभ मुन्नीलाल मंगलचन्द हिराणी-रेवतड़ा-चैन्नई ने, प्रतिमा बिराजमान करने का लाभ बी. एम. शाह सूर्यप्रकाश भण्डारी-चैन्नई ने, कलश का लाभ दिनेशकुमार दलीचन्द भूरमल बालगोता-मेंगलवा-बीजापुर ने, दण्ड का लाभ मुन्नीलाल मंगलचन्द हिराणी-रेवतड़ा-चैन्नई ने एवं शान्तिविजय समाधि मन्दिर का सम्पूर्ण लाभ रूपचन्द गुणेशमल बालड़-पादरू ने बड़े ही उल्लास और उमंग के वातावरण में शुभ भावों के साथ लिया।महोत्सव बारहवें दिन –मीडिया प्रभारी कुलदीप प्रियदर्शी ने बताया कि क्षत्रियकुण्ड नगरी में मुमुक्षु भव्याकुमारी अदाणी, निमाबेन देसाई, रविनाकुमारी सोलंकी, विमलाबेन देसाई की दीक्षा की सम्पन्न हुई । परिवार वालों ने गच्छाधिपति को रजोहरण प्रदान किया । जैसे ही मुमुक्षु बहिनों के हाथ में रजोहरण आया वे नाचते-नाचते वेश बदलने गई और गुरुभगवन्तों की निश्रा में दीक्षा विधिपूर्वक सम्पन्न हुई । नूतन साध्वियों का नामकरण साध्वी नेमिर्षिनिधि (भव्याकुमारी अदाणी), साध्वी महर्षिनिधि (निमाबेन देसाई), साध्वी राजर्षिलता (रविनाकुमारी सोलंकी), साध्वी आत्मर्षिलता (विमलाबेन देसाई) किया गया।दीक्षा के निमित्त चारों मुमुक्षुओं को चादर, कामली, साडा, पात्रा, डण्डा, मोटी-छोटी झोली सापड़ा, नवकारवाली, पूँजणी, पुस्तक, तरपणी, आसन संथारा, उत्तरपट्टा, दर्शन चौवीसी, सूपड़ी आदि उपकरण वोहराने का लाभ चढ़ावा बोल कर लाभार्थी परिवारों ने लिया।दीक्षा प्रसंग पर आचार्य नरेन्द्रसूरि महाराज की सांसारिक भतीजी मुमुक्षु विभाकुमारी भूपेन्द्रकुमार अचलचन्द सोलंकी-सियाणा को गच्छाधिपति ने दीक्षा का मुहूर्त्त प्रदान किया । मुमुक्षु की दीक्षा शंखेश्वर तीर्थ में 1 मई को गच्छाधिपति की शुभ निश्रा में सम्पन्न होगी ।तीर्थ परिसर में प्रतिष्ठा निमित्त भगवान का दीक्षा कल्याणक हुआ तथा भव्य वरघोड़े का आयोजन किया गया । जिसमें गुरुभगवन्तों के साथ हजारों की संख्या में नृत्य करते हुए श्रावक-श्राविका तीर्थ परिसर को जय-जयकार से गुँजायमान कर रहे थे वहीं पाँच-पाँच हाथी, दो घोड़े, सुसज्जित बग्घियाँ, बैण्ड-ढोल, नृत्य मण्डली आदि विशेष आकर्षक के केन्द्र थे।किया बहुमान –महावीर जैन श्वेताम्बर पेढ़ी (ट्रस्ट), वर्धमान-राजेन्द्र जैन भाग्योदय ट्रस्ट (संघ), तत्त्वत्रयी प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के द्वारा होने वाले इस प्रतिष्ठोत्सव में मुख्य सचेतक व विधायक जोगेश्वर गर्ग-जालोर, उप अधीक्षक रामेश्वरलाल-जालोर, वृत्ताधिकारी रतन देवासी का बहुमान किया गया ।(0000)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!