नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , माली समाज द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

माली समाज द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित।

😊 Please Share This News 😊

जालोर-प्रधानमंत्री की गारंटी का व्यापक असर देश की आम जनता में देखने को मिल रहा हैं।उनके द्वारा दी जा रही गारंटी से गरीब तबका मुख्य धारा से जुड़ रहा हैं।उक्त विचार प्रदेश के सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने आज जालोर माली समाज द्वारा आयोजित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि मोदी द्वारा दी जा रही गारंटी का जालोर की जनता से हम सभी लोग गारंटी ले रहे हैं की उनके द्वारा दी जा रही गारंटी का लाभ आम आदमी तक पहुंचेगा।गहलोत ने कहा कि मैं जालोर कई बार आया लेकिन माली समाज के कार्यक्रम में आने का मौका पहली बार मिला हैं।उन्होंने माली समाज में जागरूकता के लिये शिक्षा को हर परिवार को अनिवार्य रूप से अपनाने की बाद कही।गहलोत ने कहा कि मुझे सरकार की ओर से सामाजिक उत्थान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी हैं। जिसका लाभ प्रदेश की जनता को देने के लिये प्रयासरत हूँ । उन्होंने माली समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।कार्यकम की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के कहा कि मेरे विधायक बनने में माली समाज का स्नेह व आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा हैं।गर्ग ने कहा कि जालोर जिले की जीवन रेखा जवाई नदी को पुनर्जीवित करने के लिये पूरे प्रयास कर रहा हूँ।उन्होंने विश्वास दिलाया कि केंद्र सरकार के सहयोग से जवाई नदी को हर हाल में पुनर्जीवित किया जाएगा। जिससे जालोर की वाडिया फिर से हरी भरी होगी तथा कुओं के जलस्तर में भी बढ़ोतरी होगी। गर्ग के कहा कि लोकगीतों द्वारा देश भर में जालोर की पहचान बनाने वाले लोकगायक पोलजी माली के नाम पर जालोर में एक सड़क का नाम करण किया जाएगा। उन्होंने जालोर कॉलेज व कृषि मंडी का नामकरण जालोर शासक कान्हड़देव व वीरमदेव के नाम किये जाने का जिक्र किया। गर्ग ने कहा कि शीघ्र ही जालोर में नए बने पूल का नामाकरण कान्हड़देव प्रबंध के लेखक पद्मनाभ के नाम पर किया जायेगा । उन्होंने कहा कि अब सत्ता की चाबी हमारे पास हैं अतः विकास कार्यों में कोई कमी नही आने दी जाएगी।गर्ग ने कहा कि जालोर शहर से होकर निकले बाई पास पर रास्ते को लेकर किसी को भी कोई समस्या हो तो मुझे अवगत करवाये ताकि उसका निस्तारण करवाया जा सके।बैठक में राजसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि जालोर माली समाज मे शिक्षा के द्वारा जागरूकता तेजी से आ रही हैं। उन्होंने माही बांध से जालोर तक पानी लाने की मांग का पुरजोर समर्थन किया । कार्यक्रम में स्वागत भाषण जितेंद्र जालोरी ने दिया जबकि छगनाराम सुंदेशा ने आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन सी.ए. नितिन सोलंकी ने किया।कार्यक्रम में जालोर उपखण्ड अधिकारी प्रमोद सीरवी, सिरोही माली समाज अध्यक्ष चेताराम माली, पूर्व अध्यक्ष पन्नालाल सोलंकी, सांवलाराम सांखला, मीठालाल सांखला, जुठाराम सोलंकी, माली समाज अध्यक्ष जेठाराम गहलोत, तेजाराम सोलंकी,राजकुमार, महेंद्र गहलोत, अम्बालाल परिहार, मिश्रीमल परिहार, जयंतीलाल , रामलाल परिहार, नाथू सोलंकी, मीडिया प्रभारी हुक्मीचंद सोलंकी, दिनेश महावर, सुरेश सुंदेशा, रवि सोलंकी, अनिल गहलोत, जबराराम , चंद्रकांत सुंदेशा, नरेंद्र परमार, वचनाराम, मकनाराम, लच्छाराम, नेनाराम सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!