स्काउट-गाइड स्वच्छता अभियान प्रकल्प एक प्रेरक संदेश : पालू विश्नोई
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमान- राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड एवं सी ओ सवाईसिंह राठौड़ जिला स्काउट गाइड के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कावतरा में भंवरलाल विश्नोई के सानिध्य, पालू विश्नोई के आतिथ्य, डॉक्टर घनश्याम व्यास सचिव स्थानीय संघ की अध्यक्षता में, मंजीराम पटेल एवं कैलाश जैन के विशिष्ठ अतिथि में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कावतरा-बागोड़ा ब्लॉक के सानिध्य में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालू विश्नोई ने कहा कि स्काउट और गाइड संस्था द्वारा स्वच्छता विषय पर जन जागरूकता रैली, निबंध, पोस्टर, स्लोगन, रंगोली, कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जो सराहनीय कार्य है।अतिथि मंजीराम पटेल ने बताया कि स्काउट और गाइड संस्था छात्र-छात्राओं को जनोपयोगी साधनों से रूबरू कराने का अवसर प्रदान करते हैं । स्वच्छता पखवाड़ा शुरू कर एक अनुपम व प्रेरक पहल की गई है । इस आयोजन में विविध विभागों एवं समाजसेवी संगठनों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
वरिष्ठ अध्यापक कैलाश जैन ने सफाई अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर हित के कार्यों में सभी को सहयोग करना चाहिए।स्थानीय संघ के सचिव डॉ घनश्याम व्यास ने विभिन्न संस्थानों के कार्यों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से अवगत करवाया । शारीरिक शिक्षक खंगारसिंह ने स्काउट परिवार का आभार ज्ञापित किया।
मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम में पालू विश्नोई, मंजीराम पटेल, कैलाश जैन, खंगारसिंह, लक्षिताकुमारी, खुशी, ममताकुमारी सहित कई लोगों ने भाग लिया।(0000)
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
