भारत पथिक संस्थान एवं सुकृति वूमेन फाउंडेशन जयपुर ने मातृ शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर-भारत पथिक संस्थान एवं सुकृति वूमेन फाउंडेशन जयपुर के सोजन्य से महिला दिवस के उपलक्ष्य पर 9 मार्च 2024 को मातृ शक्ति सम्मान समारोह एवर्ग्रीन पैलेस,
गोपालपुरा बायपास, जयपुर मे आयोजित किया गया. संस्थान के सचिव अनिल बिलोनिया ने बताया की इस अवसर पर मुख्य अतिथि हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य एवम संरक्षक विश्वप्रसिध् नृत्यांगना गुलाबों जी रही, कार्यक्रम अध्यक्षता प्रो सुमन मौर्य जी ने की, संस्थान संस्थापक सुरेश चंद्र बिलोनिया, अध्यक्ष सुमन शर्मा जी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे । इस अवसर पर विविध क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाली 51 महिलाओ को “मातृ शक्ति सम्मान ” से सम्मानित किया गया। स्टेज डांस ग्रुप और राजस्थानी नर्तक गोधाराम जी के द्वारा इस अवसर पर शानदार डान्स के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी. मंच संचालन सीमा वालिया जी एवं रणजीत आलोरिया ने किया।
इस अवसर पर 26 गरीब महिलाओ को चुनरी की साड़ियाँ भेंट की। कार्यक्रम मे सहयोग सभी भामाशाहोंं का भी सम्मान किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या मे महिलाएं बच्चे और गणमान्य लोग कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।
भारत पथिक संस्थान कई वर्षो से महिला दिवस को मातृ शक्ति सम्मान समारोह के रूप मे मनाती आ रही है। साथ ही सभी वक्ताओ ने अपने उद्बोधन मे कहां
कि महिलाओ को समाज मे उचित मान सम्मान मिले इस के लिए सभी महिलाओ को आगे बढ़ने का आव्हान किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
