नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मौज मस्ती के साथ मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मौज मस्ती के साथ मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर-वैशाली नगर , पेट्रोल पंप के पीछे स्थित अजयमेरु प्रेस क्लब के सदस्यों की पत्नियों ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया । सभी ने मिलकर चार घंटे एंजॉय किया । 8 मार्च को शिवरात्रि का उपवास होने की वजह से महिलाओं के ” हमसफ़र ” परिवार से जुड़ी सदस्यों ने आज महिला दिवस मनाया ।शुरुआत में सभी ने एक-दूसरे को अपना परिचय दिया । इसके बाद दीपा अग्रवाल ने सभी को मेडिटेशन कराया । भारती भोजवानी ने काॅमेडी युक्त हाऊजी से सभी का जबरदस्त मनोरंजन किया । इसी प्रकार नया गेम “चप्पल पहनों – आऊट कराओ ” भी पहली बार हुआ और सभी ने भरपूर मज़ा लिया । इस खेल में प्रथम ऋतु गर्ग और द्वितीय मरियम रही । दोनों को श्रीमती भोजवानी ने अपनी ओर से पुरस्कार दिए । इसके बाद सभी ने फिल्मी गीतों पर डांस किया । राखी अग्रवाल ने लीक से हटकर अपनी ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी । अल्पाहार के साथ ही कार्यक्रम समाप्त हुआ ।कार्यक्रम में आभा शुक्ला , मधु अग्रवाल , माया जाला , जसवीर कौर विर्दी , शिखा गुप्ता , श्वेता शबनम , रेखा राठौड़ , रश्मि चौधरी , रेखा कटारिया , सविता चौहान , शालिनी जैन , मरियम नवाज़ , ऋचा गोयल , शबाना , कृष्णा शर्मा , अनिता डीडवानिया , रेशमा ठाकुर , ऋतु गर्ग , रशिका महर्षि सहित कई महिलाओं ने गर्मजोशी के साथ कार्यक्रम में शिरकत की ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!