उपखंड मुख्यालय पर पत्रकार संघ रानीवाड़ा की बैठक संपन्न।
|
😊 Please Share This News 😊
|

रानीवाड़ा-आज रानीवाड़ा उपखंड मुख्यालय पर पत्रकार संघ रानीवाड़ा की बैठक क्रमशः – मदनलाल महेश्वरी (ब्यूरो चीफ-दैनिक नवज्योति),शैतान सिंह राव (ब्यूरो चीफ-दैनिक भास्कर),इदु खान (ब्यूरो चीफ-जी न्यूज राजस्थान),रतन सिंह राव (ब्यूरो चीफ-राजस्थान पत्रिका) तथा आबाद खान (संवाददाता-जी न्यूज रानीवाड़ा) की मौजूदगी में आयोजित हुई । बैठक में स्थानीय जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु राष्ट्रीय समाचार पत्रों व राष्ट्रीय न्यूज चैनलों की महत्ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्री मदनलाल महेश्वरी ने कहा कि हम सभी साथी अधिकृत समाचार पत्रों व अधिकृत न्यूज चैनल का रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं अतः हम सभी की यह मौलिक जिम्मेदारी है कि आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक सशक्त कार्ययोजना तैयार करें। पत्रकार संघ द्वारा राष्ट्रीय बैनरों के साथ साथ स्थानीय स्तर पर एक लोकल न्यूज चैनल संपादित करने का निर्णय लिया गया,
जिसमें रानीवाड़ा उपखंड के साथ साथ सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र की खबरों व जनसमस्याओं को आगे लाने की बात कही गई ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
