नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र के भाजपा मिडिया सेंटर का हुआ शुभारंभ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र के भाजपा मिडिया सेंटर का हुआ शुभारंभ।

😊 Please Share This News 😊

मिडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ – जोगेश्वर गर्ग           जालौर-भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व जालोर जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव सिरोही जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र के मिडिया सेंटर का शुभारंभ।राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक केबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग की उपस्थिति एवम नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जोगेश्वर गर्ग ने कहा की देश में मिडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है । मिडिया द्वारा देश के मूलभूत समस्याओं को समय समय पर प्रशासन एवम आम जनता के सामने लाकर उनके निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका है । मिडिया के समस्त बंधुओ के इस प्रकार निस्वार्थ रूप से कार्य करने के लिए मिडिया का आभार व्यक्त किया ।जोगेश्वर गर्ग ने कहा की देश में भाजपा सरकार की लहर है इस बार देश में मोदी जी पुनः 400 से अधिक भाजपा लोकसभा सीट जीत कर पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे ।नरेंद्र मोदी द्वारा देश के प्रत्येक वर्ग के लिए हजारों जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया गया है जिससे समस्त देश वासी लाभान्वित हो रहे है।
नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सोलंकी ने कहा की राजस्थान में भाजपा के सरकार बनने के बाद बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है जो आने वाले समय में राजस्थान को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाएंगे ।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजस्थान में शिक्षा, कानून और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया जायेंगे ।जिला मिडिया प्रभारी भावेश सोनी ने कहा की मिडिया सेंटर से प्रतिदिन जालोर सिरोही के भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यों की प्रेस नोट एवम समय समय पर प्रेस वार्ता की जाएगी एवम मिडिया बंधुओ से संवाद किया जाएगा।इस दौरानइस दौरान जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़ जिला कोषाध्यक्ष महिंद्रा मुणोत ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी नगर महामंत्री दिनेश महावर चतराराम गहलोत सुरेश सुंदेशा लालसिंह राजपुरोहित दिनेश बारोट जितेंद्र सरगरा सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!