नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रोज़ा इफ़्तार पार्टी में झलका साम्प्रदायिक सौहार्द। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

रोज़ा इफ़्तार पार्टी में झलका साम्प्रदायिक सौहार्द।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर-अजयमेरु प्रेस क्लब में रविवार को रोज़ा इफ़्तार पार्टी सम्पन्न हुई । इसमें मुस्लिम धर्मावलंबियों ने हिंदू भाइयों के साथ एक जाजम पर बैठ कर अपना रोज़ा खोला । इसमें धर्म गुरुओं , बुद्धजीवियों , साहित्यकारों , ब्यूरोक्रेट्स और वकीलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।अजयमेरु प्रेस क्लब के इस कार्यक्रम ने शहर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है । इस अवसर पर अंजुमन सैय्यद जादगान के सदर गुलाम किबरिया चिश्ती ने कहा कि अजमेर शरीफ और पुष्कर दोनों धर्म स्थल पास पास हैं , यही दोनों धर्मों की सौहार्दता की अनूठी मिसाल है । अंजुमन शेख जादगान के सदर सुभान चिश्ती ने भी धार्मिक सौहार्द की जरूरत बताई । अजयमेरु प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रमेश अग्रवाल ने कहा कि बाज़ार में मुहब्बत और नफ़रत दोनों मौजूद रहती है । जिन्हें मुहब्बत पसंद है , वे मुहब्बत ही फैलाते हैं । अजयमेरु प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र गुंजल ने कहा कि क्लब के सदस्यों को कैलाश सत्यार्थी , अरुणा रॉय और स्वर्गीय प्रभाष जोशी की सोहबत मिली है । ये तीनों साम्प्रदायिक सौहार्द के रोल मॉडल के रूप में जाने जाते हैं । इसी कारण सभी सदस्यों के विचार भी उनके जैसे ही हैं ।इस अवसर पर अंजुमन ने क्लब की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की दस्तारबंदी भी की । ख़ासतौर पर डॉ.अग्रवाल , श्री गुंजल , महासचिव सत्यनारायण जाला , कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश कटारिया , सन्तोष गुप्ता , अनिल कुमार आईनाणी , विजय कुमार हंसराजानी , सुदेश चन्द्र शर्मा , सैय्यद सादिक अली , मासूम अली , शराफत खान , शौकत अहमद की दस्तारबंदी की गई । अजयमेरु प्रेस क्लब ने भी सभी रोजेदारों का माला पहनाकर इस्तकबाल किया । कार्यक्रम में प्रो.अज़हर काज़मी , डॉ.मंसूर , फरीद महाराज , लियाकत हुसैन , हाजी गयासुद्दीन , पूर्व नाज़िम शकील अहमद , मुनव्वर चिश्ती , इकबाल चिश्ती , शफीकुर्रहमान , अनन्त भटनागर , सूर्य प्रकाश गांधी , विनीत कुमार लोहिया , मधुप माथुर , डी.के.शर्मा , बालमुकंद चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे । सम्पूर्ण कार्यक्रम हाजी सरवर सिद्दीकी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ । अब्दुल सलाम कुरेशी ने अपने वालिद की याद में प्रमुख लोगों को जांनमाज भी दी । कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह सनकत ने किया ।अजयमेरु प्रेस क्लब

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!