नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आरटीई में आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई,ऑनलाइन लॉटरी अब 13 मई को निकाली जाएगी। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

आरटीई में आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई,ऑनलाइन लॉटरी अब 13 मई को निकाली जाएगी।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर- राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त, स्कूल शिक्षा परिषद् श्री अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत राज्य के गैर सरकारी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी (पीपी-3) एवं कक्षा-1 में 25 प्रतिशत सीट्स पर प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 10 मई निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि अब आरटीई की ऑनलाइन लॉटरी 13 मई को निकाली जाएगी। पूर्व में आरटीई में आवेदन की आयु गणना की आधार तिथि 31 जुलाई, 2024 की गई थी, जबकि गत सत्र में आयु निर्धारण की तिथि 31 मार्च, 2023 थी, जिसके परिणामस्वरूप 1 अप्रैल से 31 जुलाई के मध्य जन्म लेने वाले बालक-बालिकाएं आवेदन से वंचित हो रहे थे। आरटीई में आवेदन से प्रभावित बालक-बालिकाएं को अवसर प्रदान करने के लिए अब राज्य सरकार ने आयु गणना की आधार तिथि में संशोधन कर 1 अप्रैल, 2024 तय की है।उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित 31 जुलाई, 2024 को आधार तिथि मानते हुए जिन बालक-बालिकाओं ने आवेदन कर दिया है, वे सभी आवेदन मान्य होंगे।उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित 31 जुलाई, 2024 को आधार तिथि मानते हुए जिन बालक-बालिकाओं ने आवेदन कर दिया है, वे सभी आवेदन मान्य होंगे। (1234)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!