नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रमिक दिवस पर अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच कार्यालय मे श्रमिको का सम्मान। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

श्रमिक दिवस पर अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच कार्यालय मे श्रमिको का सम्मान।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर- अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच कार्यालय मे अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य मै विभिन्न क्षैत्रो मे कार्य कर रहे श्रमिकों का अभिनन्दन सलाहकार बोर्ड सदस्य एन.के. पाण्डे की अध्यक्षता मे सादा समारोह मे तिलक, बैज, शाल, श्रीफल, पशुपति नाथ मंदिर का रूद्राक्ष देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सलाहकार बोर्ड सदस्य एन.के. पाण्डे ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस सभी राष्ट्रो मे मनाया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा 1000 प्रतिभाओं का श्रमिक दिवस के सम्मान मे विभिन्न क्षेत्रो की प्रतिभाओं का कर्म रत्न, कर्मश्री सम्मान करने के लिए इण्डो नेपाल समरसता सोषल मिषन यात्रा शुभारम्भ की जा रही है। मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवॉकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म काठमाण्डौ ने बताया कि इण्डो-नेपाल समरसता सोषल मिषन यात्रा का उद्देश्य, भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्न उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद स्थापित हो, भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलवाने के उद्देश्य से सदस्य राष्ट्रो का नैतिक समर्थन की आशा में प्रेरक अभियान, अयोध्या में संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय हो,

श्री विवेक रामा स्वामी भारतीय उद्योगपति अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र संघ का नेतृत्व मिले है। भारत की प्रतिष्ठा शक्ति पंचशील सिद्वान्तो को वैश्विक स्तर पर पहुचाने के लिए 22 राष्ट्रो भारत, नेपाल, भुटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रेलिया, क्रोएशिया, फिनलैण्ड़, तुनिशियाँ, जर्मनी, ईराक, इजराईल, मैकड़ोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड़, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल ड़ेनिश, श्रीलंका, मालदीव ने अपना नैतिक समर्थन प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर भारतीय राजदूतावास काठमाण्डौ नेपाल मे रजिस्टर्ड 4699/2018 भारतीय नागरिक श्री महावीर प्रसाद टोरडी, विशिष्ठ सलाहकार महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल, न्यायमूर्ति परमानन्द झा, पूर्व न्यायाधीश नेपाल सर्वोच्य न्यायालय काठमाण्डौ में अपने अमृत संदेश मे भारत नेपाल के बहुआयायी सम्बन्धों भारत-नेपाल संधि 1950, राजनयिक सम्बन्ध वियना अभिषरण 1972, जिनेवा कनवैन्शन 1949, भारत-नेपाल विदेश सचिवो का संस्कृतिक अनुबन्ध पर जानकारी देते हुये कहा कि भारत-नेपाल राष्ट्र दो लेकिन आत्मा एक है। समारोह मे विवेकस्वामी खेतडी, लाल बहादुर नई दिल्ली, कुमारी सीमा खेतडी, अतुल कुमार फौजदार भरतपुर, बजरंग लाल मिस्त्री, रोशन डॉली, पप्पू बैण्ड मास्टर, सत्यनारायण सैनी, मूलचरण मुखीया, बाघचन्द, जगदीशसिंह ,इन्द्रराज, मदनलाल कुमावत का समरसता अवार्ड से सम्मान किया गया सभी प्रतिभाओं का बैण्ड बाजे के साथ अगवानी की गई हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!