“यूथ आईकॉन अंकित खंडेलवाल ने दिए सफलता के मूल मंत्र”,देश भर से आए 400 से अधिक युवाओं ने कार्यक्रम में लिए हिस्सा।
|
😊 Please Share This News 😊
|

माउंट आबू- विश्व में सबसे अग्रणीय संस्थाओं में शुमार ब्रह्माकुमारी के हेडक्वार्टर माउंट आबू में पाँच दिवसीय यूथ कॉन्फ़्रेन्स का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अंकित खंडेलवाल, सुदेश दीदी चंद्रिका दीदी ,कृति दीदी अंबादास दानवे और गीता बहन ने दीप प्रज्वलित कर किया।गीता बहन ने बताया कि इस बार यूथ कॉन्फ़्रेन्स की थीम मैजिक ऑफ़ साइलेंस है जिसमें देश भर से 400 से अधिक युवा हिस्सा ले रहे हैं और कॉन्फ़्रेन्स में 20 से अधिक सत्र और 25 से अधिक स्पीकर्स युवाओं से रूबरू होंगे
कॉन्फ़्रेन्स में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अंकित खंडेलवाल ने यूथ को संबोधित करते हुए अपनी सक्सेस स्टोरी को सभी के साथ शेयर किया और कहा अपने पैशन को ही अपना प्रोफ़ेशन बनाइए तो सफलता आपके क़दम चूमेगी और इससे ही आप जीवन में पैसा भी कमा सकते हैं।और अगर पैशन ही प्रोफेशन बन जाए तो काम करने की जरूरत नहीं पड़ती। आप जब पैशन को प्रोफेशन बना लेते हो तो आप उसको एन्जॉय करते हो और जो लोग अपने पैशन को या दिल की आवाज़ को फॉलो नहीं करते उन्हें जिंदिगी भर काम करना पडता है।
काम पैशन से करना चाहिए प्रैशर से नहीं क्योंकि जब आप पैशन के साथ काम करोगे तो प्लैज़र मिलेगा और आप अगर प्रैशर मे काम करोगे तो प्रैशर ही मिलेगा।बता दें कि अंकित खंडेलवाल देश के जाने- माने मास्टर ऑफ़ सेरेमनी और कुशल वक्ता होने के साथ ही कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं।
और वर्तमान समय में देश में बड़े स्तर पर होने वाले इवेंट्स में उनकी डिमांड सबसे ज़्यादा है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
