नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के भाव से स्वयं और दूसरों के सकारात्मक पक्षों पर फोकस करते हुए पुलिंसिंग में नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं-पुलिस महानिदेशक। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के भाव से स्वयं और दूसरों के सकारात्मक पक्षों पर फोकस करते हुए पुलिंसिंग में नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं-पुलिस महानिदेशक।

😊 Please Share This News 😊

पुलिस मुख्यालय में डीजीपी से मिला प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों का दलजयपुर, 16 जुलाई। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री उत्कल रंजन साहू से मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वर्ष 2023 के बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने मुलाकात की। सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में प्रशिक्षरणरत 24 आईपीएस अधिकारियों कर यह दल इन दिनों राजस्थान के पांच दिवसीय स्टडी कम कल्चरल ट्यूर पर है।डीजीपी श्री साहू ने युवा आईपीएस अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस सेवा में आने के मूल मकसद को साकार करते हुए कॅरिअर में नई ऊंचाईयों को छूने उवं बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सदैव सकारात्मकता को अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाए। श्री साहू ने कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के भाव से स्वयं और दूसरों के सकारात्मक पक्षों पर फोकस करते हुए पुलिंसिंग में नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।इस दौरान पुलिस महानिदेशक, एससीआरबी एवं साइबर अपराध श्री हेमंत प्रियदर्शी और पुलिस महानिदेशक, पीएम एंड डब्ल्यू श्री गोविंद गुप्ता सहित पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और उप पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती मालिनी अग्रवाल ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के दल को राजस्थान पुलिस की विशेषताओं, कार्यशैली और प्रदेश में रोजमर्रा के कार्यों में चुनौतियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।डीजीपी श्री साहू को संवाद के दौरान प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के दल की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया गया। प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने प्रदेश में अपने स्टडी कम कल्चरल टयूर के अनुभव साझा करते हुए राजस्थान में अतिथि देवो भवः की परम्परा के तहत आवभगत और सत्कार की परम्पराओं और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!