नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आई जी पीर मोहन नाथ जी महाराज एवं पुलिस अधीक्षक जालौर ने रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए राम रसोड़ा का किया शुभारंभ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

आई जी पीर मोहन नाथ जी महाराज एवं पुलिस अधीक्षक जालौर ने रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए राम रसोड़ा का किया शुभारंभ।

😊 Please Share This News 😊

जालौर- जालौर शहर में श्री सारणेश्वर महादेव सेवा समिति, जालौर द्वारा सुरज पोल के बाहर वार्ड नंबर 23 भीनमाल रोड़ पर आज दिनांक 22 अगस्त 2024 को राम रसोड़ा का शुभारंभ आयोजित किया गया है। यहां रामदेवरा की ओर जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए राम रसोड़ा का आयोजन किया है। इस राम रसोड़ा में यात्रियों को चाय, नाश्ता, भोजन और ठहरने की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मुन्ना महाराज ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहां बाबा के पैदल भक्तों एवं यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उद्घाटन समारोह में समिति के कई सदस्यों ने भाग लिया और सेवा कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इस सेवा का उद्घाटन जालौर के पुलिस अधीक्षक एसपी ज्ञानचंद यादव और श्री श्री 1008 आई जी पिर मोहन नाथ महाराज के मुख्य अतिथि के रूप में किया। यह सेवा यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। समिति के सदस्यों और स्थानीय समुदाय के लोगों ने इस पहल का समर्थन किया और इसे सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
एसपी ने बताया कि यह राम रसोड़ा यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी, जिससे उनकी यात्रा और अधिक सुखद हो सकेगी।इस मौके पर उपस्थित, संचालक मुन्ना भाई वैष्णव, स्थानीय वार्ड पार्षद दिनेश बारोट, समाजसेवी भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी,कैलाश महेश्वरी तरुण दवे , गीता बारोट, अशोक गुर्जर, देवीलाल सियाणा, नितेश भटनागर, मदन माली ,मनोहर , लक्ष्मण सोनी, दिनेश सोनी, देवी लाल सोनी, गोबिंद गर्ग कमलेश वैष्णव,सरवन मीणा शंकर लाल, एएसआई दानाराम,मुकेश कुमार ,लाल सिंह काविया, श्रवण कुमार ओड आदि वार्ड वासी एवं भक्तगण उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!