नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अहिल्या बाई होलकर की 300 वी जन्म शताब्दी पर संगोष्ठी आयोजित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

अहिल्या बाई होलकर की 300 वी जन्म शताब्दी पर संगोष्ठी आयोजित।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीनमाल द्वारा दिव्यज्योति कॉलेज भीनमाल में नारी शक्ति की प्रतीक वीरांगना लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अभाविप जोधपुर प्रांत संगठन मंत्री उपमन्यु सिंह राणा ने कहा अहिल्याबाई होलकर का जीवन भारत के आकर्षक इतिहास के समृद्ध ताने बाने में अहिल्याबाई होलकर का नाम प्रबुद्ध शासन ,प्रशासनिक कौशल और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के प्रतीक के रूप में उभरता है।राजनीतिक उथल पुथल के बीच इंदौर के सिंहासन पर बैठी होलकर ने अपने राज्य को शांति, समृद्धि की ओर ले गई। अहिल्या बाई की आर्थिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता कृषि व्यापार और वाणिज्य तक फैली हुई थी। शिक्षा को प्रोत्साहित किया और महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अवसर प्रदान करके सशक्त बनाया । राणा ने कहा कि हमको भी होलकर के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आव्हान किया। इस मौके दिव्य ज्योति कॉलेज निदेशक प्रकाश जांगू, पूर्व प्रांत मंत्री मोहन लाल देवासी,विभाग संगठन मंत्री पवन एचरा,जिला प्रमुख अर्जुन चौहान,जिला संयोजक पंकज माली,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य छगन माली,छात्र संघ अध्यक्ष मयंक दवे,नगर सहमंत्री महेश सैन, प्रवीण मांजू,चेनराज पटेल,जयेश त्रिवेदी सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!