नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कौशल विकास प्रज्ञा संबलन एक अनुकरणीय पहल – नारायण सिंह देवल। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

कौशल विकास प्रज्ञा संबलन एक अनुकरणीय पहल – नारायण सिंह देवल।

😊 Please Share This News 😊

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल
( प्रशिक्षण प्राप्त मातृ शक्ति को प्रथम चरण में निः शुल्क 5 सिलाई मशीनें अतिथियों के करकमलों से विधिवत प्रदत्त की गई)भीनमाल – स्थानीय राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल ‘विप्र फाउंडेशन जालोर’ के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय विकास भवन में मातृ शक्ति स्वावलंबन प्रज्ञा शिविर के भव्य सम्मान समारोह के दौरान विगत ढाई माह से नि: शुल्क संचालित आथमना वास, श्रीरामदेव व रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर भीनमाल में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ-भीनमाल व विप्र फाउंडेशन जालोर के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्म कालीन कौशल विकास शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि नारायण सिंह देवल पूर्व विधायक रानीवाड़ा,अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर दौलत राम चौधरी विशिष्ठ अतिथि उप जिला कलक्टर पंकज शर्मा, दिनेश दवे नवीन प्रदेश महामंत्री विफा़,खेमराज देसाई राष्ट्रीय अध्यक्ष,अखिल भारतीय देवासी समाज व सरपंच ग्राम पंचायत कोरा,सुरेश माली भैरव गैस, पी.एस.गौतम जीएम नर्मदा ER प्रोजेक्ट,ठाकुर शेखर व्यास समाज सेवी, वरिष्ठ समाज सेवी माणकमल भंडारी, नैन सिंह राजपुरोहित,भरत देवडा अधिशासी अभियंता बीजली विभाग की अध्यक्षता व पावन सानिध्य में सरस्वती माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ इस अवसर पर पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने विप्र फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को स्वावलंबन कर जीवन को सदा चरित्रवान बनाने हेतु इस कौशल विकास शिविर सिलाई प्रशिक्षण का निःशुल्क आयोजन होना एक अनुकरणीय पहल है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते अतिरिक्त जिला कलक्टर दौलत राम चौधरी ने महिलाओं को एक श्रेष्ठ समय का सदुपयोग बताया।विशिष्ठ अतिथि  उप जिला कलक्टर‌ पंकज शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबी बनाने पर जोर देने की बात कही  ताकि परिवार एवं समाज में महिलाए अपनी निर्णायक भूमिका निभा सके।इस प्रकार दिनेश दवे महामंत्री विफ़ा,सुरेश सुन्देशा, खेमराज देसाई,सरपंच कोरा,शेखर व्यास वरिष्ठ समाज सेवी,मदन माली प्रभात मेडिकल ने भी महिलाओ के सिलाई प्रशिक्षण सम्मान पर अपने अपने विचार प्रकट किए।इस अवसर पर प्रथम चरण में भामाशाह राहुल शर्मा द्वारा निःशुल्क सिलाई मशीनों का वितरण अतिथियों के करकमलों से किया गया।इस अवसर पर भीखाराम विश्नोई अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, शांतिलाल जीनगर, प्राचार्य जुंजानी,मनोज दवे प्राचार्य भादरडा, सावला राम पालीवाल प्राचार्य दासपा,खिमाराम सुथार,नेमलाल जिनगर,गोपाल चंद्र,किशोर माली, सुरेश पारिख,नैन सिंह राजपुरोहित, अरविंद बंजारा,जब्बार खा कादरी,मदन राजपुरोहित,महेंद्र शर्मा,डॉक्टर अक्षय बोहरा डॉक्टर अशरफ अली,सदाराम कोरा,निकुल कुमार,शिव मित्र मंडल दुदावा नगर,भामाशाह जैसाराम पुरोहित,जोइताराम पुरोहित खांडादेवल, समाज सेवी सुरेश पारीक प्रकाश मांजु निदेशक दिव्य ज्योति कॉलेज सहित बंधुओ की उपस्थिति रही।स्वागत उद्बोधन विफ़ा के प्रदेश महामंत्री दिनेश दवे ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत कर सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे महिलाओं,विद्यार्थियों को शुभकामनाएं ज्ञापित की,कार्यक्रम में स्थानीय संघ के सचिव डॉक्टर घनश्याम व्यास ने स्काउट की प्रार्थना का वाचन करवाया व स्काउट के प्रेरक कार्य से जुड़ने की बात कही।इस अवसर पर रवि शंकर दवे ,मूकेश शर्मा अन्नपूर्णा रसोई के निदेशक, मीना शर्मा, रिंकू शर्मा,मंजु वेष्णव, कंचन वैष्णव,ललिता शर्मा दक्ष प्रशिक्षक,माया सेन, रुक्मणी,सुकीदेवी,सोनु कुमारी,पूजा कुमारी, सहित कई बंधु, बालिका, मातृ शक्ति उपस्थित रहे कायर्क्रम का संचालन स्थानीय संघ सचिव डॉ घनश्याम व्यास के द्वारा किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!