नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समता सैनिक दल का स्थापना शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

समता सैनिक दल का स्थापना शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर– डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी, झालाना डूंगरी जयपुर के प्रांगण में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर द्वारा स्थापित समता सैनिक दल के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समता सैनिक दल का स्थापना शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सर्वप्रथम समता सैनिक दल के कैडेट्स के द्वारा परेड मार्च किया गया तथा समता सैनिक दल, जयपुर के कमांडर लक्ष्मी नारायण वर्मा द्वारा सोसायटी के अध्यक्ष श्री जसवंत सम्पतराम IPS से.नि. को समता सलामी दी गयी व परेड का निरक्षण करवाया इसके पश्चात् सभी ने सामूहिक रूप से बाबा साहेब डॉ. बी.आर.अम्बेडकर को समता सलामी दी।कार्यक्रम में डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्री जसवंत सम्पतराम IPS से.नि. ने बाबा साहेब के योगदान व उनके जीवन-परिचय पर प्रकाश डाला साथ ही समता सैनिक दल के राजस्थान के पूर्व चीफ कमांडर श्री टेकचंद राहुल ने समता सैनिक दल के बारे में विस्तार से बताया। सोसायटी के महासचिव जी.एल.वर्मा ने पधारे हुए लोगों का व समता दल के सैनिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया

व उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर सोसायटी के पूर्व पदाधिकारी जे.पी.विमल पूर्व IAS, बी.एल.जाटावत

पूर्व IAS, अनिल कुमार गोठवाल, डॉ.एस.के.मोहनपुरिया आदि के साथ गुरु प्रसाद लेखरा,

गोमा सागर, बी.एल.गोरा, सूबे सिंह, मोहन जेवरिया, ताराचंद जाजोरिया,

प्रभु दयाल, श्रवण कुमार, विश्राम बलाई के साथ ही काफी संख्या में सोसायटी सदस्य कार्यक्रम में शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!